जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर एवं विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर सहित रहे जनप्रतिनिधि मौजूद
सक्ति-छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जीवित रखने की दिशा में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए 3 मई को अक्षय तृतीया पर्व पर पूरे प्रदेश में समस्त आदर्श गौठान ग्राम में माटी पूजन का कार्यक्रम एवं संदेश वाचन कार्यक्रम मिट्टी की गुणवत्ता को बचाए रखने की दृष्टि से किए जाने का रखा गया था, जिसके तहत 3 मई को जनपद पंचायत शक्ति के अध्यक्ष राजेश राठौर, जनपद पंचायत के विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साहू जी, सरपंच कन्हैया कुमार,उप जेल शक्ति के अशासकीय संदर्शक राजीव जायसवाल, अविनाश ठाकुर, चंपा देवी, विदेशी साहू एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति में माटी पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने संदेश वाचन करते हुए समस्त ग्राम वासियों से मिट्टी की गुणवत्ता को बचाए रखने की शपथ दिलाई, साथ ही बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार द्वारा निरंतर यहां की संस्कृति एवं परंपरा को बनाए रखने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है, तथा सरकार ने 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर श्रम दिवस पर जहां बोरे बासी खाने की परंपरा को पूरे राज्य स्तर पर क्रियान्वित किया तो वही यह सरकार छत्तीसगढ़ की पुरातन काल से चली आ रही संस्कृति को बनाए रखने की दिशा में कार्य कर रही है,

जनपद पंचायत शक्ति के विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर ने कहा कि शक्ति विधानसभा क्षेत्र में भी हम सभी के ऊर्जावान विधायक एवं विधान सभा में अध्यक्ष के रूप में आसीन डॉ चरणदास महंत के नेतृत्व में इस क्षेत्र का विकास तेजी से हो रहा है, तथा डॉ चरणदास महंत जी निरंतर क्षेत्र के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं, इस दौरान प्रमुख रूप से जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश राठौर, जनपद पंचायत के विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर, उप जेल शक्ति के अशासकीय संदर्शक राजीव जायसवाल, रोहित यादव, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जागेश साहू, सरपंच कन्हैया कुमार, चंपा देवी, विदेशी साहू, अविनाश ठाकुर, रात्रे जी, ग्राम पंचायत के सचिव एवं जेठा क्लस्टर के सभी मितानिन एवं कर्मचारी उपस्थित रहे