16 डिब्बों एवम वातानुकूलित कोच के साथ चलेगी नई टाटा इतवारी एक्सप्रेस
शक्ति में इतवारी जाने के लिए शाम 4:55 बजे आएगी ट्रेन तो वही शक्ति से टाटा जाने के लिए सुबह 9:58 में आएगी ट्रेन
ट्रेन शेड्यूल के अनुसार अकलतरा में नहीं होगा इस ट्रेन का ठहराव
सक्ति-आखिरकार रेल यात्रियों की तकलीफों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 5 मई 2022 से टाटा इतवारी जो कि पूर्व में सुपर फास्ट पैसेंजर के रूप में चलती थी, उसे अब एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है, तथा यह गाड़ी 16 डिब्बों एवम एसी की सुविधा से लैस चलेगी एवं शक्ति रेलवे स्टेशन पर शक्ति से बिलासपुर होकर इतवारी जाने के लिए यह शाम 4:55 बजे आएगी तथा शक्ति से रायगढ़ होकर टाटा जाने के लिए यह ट्रेन सुबह 9:58 पर रेल यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी
उल्लेखित हो कि कोविड काल के दौरान टाटा- इतवारी सुपर फास्ट पैसेंजर को बंद कर दिया गया था, तथा वर्षों बाद पुनः अब यह ट्रेन क्षेत्र के रेल यात्रियों की सुविधा में प्रारंभ होगी तथा यह ट्रेन अब एक्सप्रेस के रूप में होने एवं इस ट्रेन में एसी डिब्बे होने से जहां अंचल के यात्रियों को नागपुर तक की यात्रा करने में सुविधा होगी, तो वहीं क्षेत्र के काफी संख्या में लोग अपने व्यापार एवं चिकित्सा उपचार हेतु प्रतिदिन नागपुर की ओर जाते हैं, जिसके लिए लोगों को चांपा या बिलासपुर जाकर ट्रेन पकड़ना पढ़ता था किंतु अब 5 मई से लोगों की यह परेशानियां समाप्त हो जाएगी
क्षेत्र के रेल यात्रियों ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया है, वही यह ट्रेन टाटा से प्रारंभ होकर अपने पूर्व निर्धारित मार्ग झारसुगुड़ा, रायगढ़, शक्ति,चाम्पा, बिलासपुर होकर इतवारी पहुंचेगी तथा रेलवे प्रशासन द्वारा जारी किए गए शैड्यूल में अकलतरा में उसका स्टॉपेज नहीं दिया गया है