मंगलवार को हुई भारी बारिश से छत पर गिरा पेड़

किरंदुल-लौहनगरी किरंदुल में बीते कल मंगलवार शाम को भीषण गर्मी के बीच अचानक बेमौसम बारिश होने लगी। बता दें किरंदुल में गर्मी के बीच मंगलवार को झमाझम बारिश के साथ तेज हवाएं चली जिससे वार्ड क्रमांक 02 लक्ष्मणपुर कैम्प में चंदन सोना के घर के छत पर विशाल नीम पेड़ गिर गया। बता दें इस दौरान चंदन का पूरा परिवार सो रहा था एवं वे बाल बाल बचें। पेड़ के गिरने से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है एडवेस्टर शीट पूरी तरह टूटकर बिखर गया। पटवारी हेमन्त देवांगन को आज उक्त घटने की जानकारी दी गई है। पटवारी ने बताया उक्त स्थल का मुआयना कर प्रकरण बनाया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *