किरंदुल-किरंदुल में बीते कल मंगलवार को हुई भारी बारिश के बीच विद्युत वोल्टेज अचनाक बढ़ गई। जिसके कारण नगर के मेन मार्किट स्थित श्याम लाल & संस जनरल स्टोर की इलेक्ट्रॉनिक सामानें फ्रीज,वाई फाई,पंखा क्षतिग्रस्त हो गई। बता दें बारिश के कारण मेन मार्केट के बिजली खंभे के तार एक समूह में लिपट गए एवं तार ज़मीन कि ओर लटकी हुई है जिससे कोई अनहोनी भी हो सकता हैं। इस संदर्भ में जब विद्युत कनिष्ठ अभियंता गणेश ध्रुव से चर्चा की गई तो उन्होंने मीडिया को बताया कि उक्त स्थल पर कर्मचारियों को भेजकर बिजली तारों को व्यवस्थित किया जाएगा।