किरन्दुल-स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत किरन्दुल नगरपालिका परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है साथ ही वर्षा ऋतु के पूर्व नालियों की साफ सफाई की जा रहीं है।जिसके तहत मंगलवार को 11 बी मार्ग पर नालियों की साफ सफाई की गई।इसके साथ ही नगर के चौक चौराहों में पालिका द्वारा वॉल पेंटिंग बनवाकर विभिन्न स्लोगन के माध्यम से लोगों को स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक कर रहें है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवन कुमार मेरिया ने बताया कि परिषद सफाई दीदियों द्वारा प्रतिदिन घर घर जाकर कचरा एकत्रित किया जाता है।इसके अलावा वॉल पेंटिंग के माध्यम से लोगों को स्वच्छ्ता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
