बाबूलाल अग्रवाल समाज में कुशल संगठन नेतृत्वकर्ता के रूप में है जाने जाते
बाबूलाल अग्रवाल ने कहा–समाज को आडंबर एवं अनावश्यक खर्चीले वैभव- प्रदर्शन से मुक्त कराना ही होगी पहली प्राथमिकता
छत्तीसगढ़ स्तरीय अग्र भूषण सम्मान से सम्मानित हैं बाबूलाल अग्रवाल
सक्ति-विगत दिनों संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की आमसभा बिलासपुर के जूनी लाईन स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित की गई थी। बैठक का शुभारंभ अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के तैल चित्र पर पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। बैठक की अध्यक्षता दीपक मोदी बिलासपुर ने की। आमसभा में विभिन्न विषयों में विस्तृत चर्चा उपरांत उचित निर्णय लिये गये। वित्तीय वर्ष 2021-22 का आय-व्यय का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया गया। आमसभा के अगले सत्र में बिलासपुर के राजकुमार अग्रवाल ने चुनाव अधिकारी के रूप में निर्वाचन की प्रक्रिया को विधिवत संपन्न कराते हुए रायगढ़ के अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल को संभागीय अग्रवाल महासभा, बिलासपुर का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ स्तरीय अग्रभूषण पुरस्कार से सम्मानित अग्रवाल मित्र सभा रायगढ़ के अध्यक्ष एडव्होकेट बाबूलाल अग्रवाल अग्रसेन सेवा संघ रायगढ़, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के विभिन्न पदों पर कार्यरत है। इंकमटैक्स प्रेक्टिशनर एसोसियेशन रायगढ़ एवं रायगढ़ सेल्स टैक्स बार एसोसियेशन के अध्यक्ष पद का दायित्व भी बाबूलाल अग्रवाल बखूबी से निभा रहे है। आमसभा में नये अध्यक्ष के रूप में अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल के मंचाधीन होते ही करतल ध्वनि के साथ पुष्पाहार, गुलदस्ता के साथ स्वागत किया गया
अपने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के संगठन को आने वाले दिनों में सभी के सहयोग से मजबूत बनाते हुए नये पदों की जिम्मेदारी सदस्यों को दी जावेगी। रायगढ़ से बिलासपुर में आयोजित आमसभा एवं चुनाव प्रक्रिया में अग्रोहधाम चैरिटी ट्रस्ट के जुड़े वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम लेन्ध्रा के नेतृत्व में प्रदीप गर्ग पूर्व अध्यक्ष अग्रसेन सेवा संघ, रतनलाल केडिया, मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला रायगढ़ के अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल राईसमील, बैजनाथ गोयल, बजरंग अग्रवाल लेन्ध्रा कार्यकारी अध्यक्ष अग्रसेन सेवा संघ रायगढ़, मुकेश मित्तल कलानोरिया पूर्व अध्यक्ष अग्रसेन सेवा संघ, विजय अग्रवाल स्टील, पवन अग्रवाल जूटमिल, नरेश अग्रवाल बोरा पूर्व सचिव अग्रवाल मित्र सभा, पवन अग्रवाल कुडुमकेला, कमल अग्रवाल फर्नीचर, कार्यालय मंत्री राजेश अग्रवाल बीड़पारा, रोशन लाल अग्रवाल बालाजी मिक्चर पूरी सक्रियता से शामिल हुए थे

सुप्रसिद्ध अग्र विचारक एवं जाने माने समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल को संभागीय अग्रवाल महासभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर नगर के अग्र बंधुओं में हर्ष व्याप्त है। क्योंकि यह प्रथम बार है जब रायगढ़ के किसी अग्रबंधु को यह गौरवषाली पद दिया गया है। बाबूलाल अग्रवाल अपने मृदु व्यवहार एवं अनुशासनप्रियता के साथ-साथ विशिष्ठ संगठन क्षमता के लिये जाने जाते है। इनकी नियुक्ति से अग्र समाज में एक नया भरोसा पैदा हुआ है और वरिष्ठ अग्रजन आशान्वित है कि बाबूलाल अग्रवाल न केवल महाराजा अग्रसेन के दर्शन के अनुरूप अग्र समाज में सहयोग-सहकार-सामंजस्य की स्थापना करेंगे अपितु वे अग्र समाज के सामाजिक आयोजनों एवं कार्यक्रमों को नया स्वरूप भी देंगे
बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अग्र समाज को आडंबरों और अनावश्यक खर्चीले वैभव प्रदर्शन से मुक्त कराने की है। उन्होंने कहा कि अग्र समाज में बहुत से परिवार अभी भी अभावों में जीवनयापन कर रहे है हम उन्हें कार्यो के माध्यम से यह विश्वाश दिलायेंगे कि पूरा अग्र समाज उनके साथ है। सभा के अंत में पूर्व अध्यक्ष मंगतराय अग्रवाल को उनके द्वारा किये गये कार्यो के लिये सभी आगंतुकों सहित चुनाव अधिकारी राजकुमार अग्रवाल बिलासपुर का आभार प्रदर्शन किया गया