जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर ने विभाग प्रमुखों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी
जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर ने कहा–शिविर में अनेक विभाग प्रमुखों की अनुपस्थिति दर्शाती है कि वे कितने जनता के प्रति है जवाबदेंह
2 मई को शक्ति विकासखंड के नगरदा में आयोजित था कलस्टर स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर
सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 2 मई से प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में आकस्मिक प्रवास को लेकर शासन के निर्देशानुसार शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 2 मई से जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन प्रारंभ हुआ, तथा इसी श्रृंखला में शक्ति विकासखंड के क्लस्टर स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 2 मई को जनपद पंचायत शक्ति द्वारा नगरदा में आयोजित किया गया, तथा इस जन समस्या निवारण शिविर में जहां पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार विकासखंड के समस्त विभाग प्रमुखों को या कि उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधियों को उपस्थित रहना था
किंतु इस शिविर में देखा गया कि विकासखंड के लगभग 5 विभाग के प्रमुख या कि उनके प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे, इसमें आबकारी विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, लोक निर्माण विभाग, भू संरक्षण विभाग, एवं राजीव गांधी शिक्षा मिशन प्रमुख हैं, तथा विभाग प्रमुखों की अनुपस्थिति पर जनपद पंचायत सक्ति के अध्यक्ष राजेश राठौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए इन विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है,किंतु विभाग प्रमुखों की अनुपस्थिति इस बात को दर्शाती है कि विभाग प्रमुख आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कितने गंभीर हैं, तो वहीं 2 मई को नगरदा में आयोजित कलस्टर स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश राठौर के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा जनपद पंचायत के अधिकारी/ कर्मचारी भी मौजूद रहे एवं शिविर में विकासखंड के विभिन्न गांव से लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंचे हुए थे
तथा सभी ने अपने आवेदन देकर निराकरण चाहा, जिस पर शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग, जनपद पंचायत, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, महिला बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, वन विभाग, उद्यानिकी विभाग, राजस्व विभाग, जल संसाधन विभाग, आयुर्वेद विभाग, सहित अन्य विभाग प्रमुख मौजूद थे

तथा शिविर में पहुंचे लोगों ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रारंभ किए गए जन समस्या निवारण शिविर से उनकी समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण हुआ है, तो वहीं उन्हें बेहद प्रसन्नता है कि इस भीषण गर्मी में भी शासन उनके गांव तक पहुंच कर ऐसे शिविरों का आयोजन कर रहा है,वही शिविर के दौरान जनपद पंचायत सक्ति के अध्यक्ष राजेश राठौर ने भी बताया कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे प्रदेश में ऐसे शिविरों का आयोजन किया है, तथा शिविरों के आयोजन के पीछे सरकार की यही मंशा है कि आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का निराकरण उनके गांव में ही हो सके, तथा उन्हें मुख्यालय तक भी जाने की आवश्यकता ना पड़े तथा स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं, एवं दौरे के माध्यम से मुख्यमंत्री जी लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर उस दिशा में सकारात्मक पहल कर रहे हैं
वही शिविर के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों ने भी जनपद पंचायत से संबंधित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी, तथा अन्य सरकारी विभागों के प्रमुखों ने भी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके क्रियान्वयन की भी जानकारी ली