सर्व ब्राह्मण समाज शक्ति द्वारा 3 मई को अक्षय तृतीया पर निकाली जाएगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा
रात्रि समय हटरी धर्मशाला में किया गया है भंडारा प्रसाद का आयोजन
सक्ति- सर्व ब्राह्मण समाज शक्ति द्वारा 3 मई 2022 मंगलवार को अक्षय तृतीया के पुनीत दिवस पर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, इस अवसर पर सुबह 9:00 बजे स्वजातीय बंधुओं द्वारा शक्ति शहर के भगवान परशुराम चौक में स्थित परशुराम जी की प्रतिमा पर पूजा म-अर्चना के साथ ही शाम 5:00 बजे से भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, एवं रात्रि 9:00 बजे से हटरी धर्मशाला शक्ति में भंडारा- प्रसाद कार्यक्रम का भी आयोजन होगा
सर्व ब्राह्मण समाज शक्ति की निकलने वाली भव्य शोभायात्रा का स्वागत शक्ति की मारवाड़ी युवा मंच द्वारा भी शहर के गौरव पथ मार्ग पर स्थित दुल्हन साड़ी शोरूम के सामने शाम 5:00 बजे किया जाएगा, तथा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज शक्ति के सभी पदाधिकारी सदस्य जुटे हुए हैं

तथा समाज प्रमुखों ने सभी स्वजातीय बंधुओं से आग्रह किया है,वे सभी 3 मई को आयोजित भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होकर इसे सफल बनावे
ज्ञात हो कि 3 मई को अक्षय तृतीया के पुनीत दिवस पर जहां विवाह एवं मंगल परिणय भी पूरे उत्साह के साथ संपन्न होंगे, तो वहीं इसी दिन मुस्लिम समाज का ईद का पवित्र पर्व भी है, जिसे लेकर मुस्लिम समाज भी पर्व मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है