किरंदुल-किरंदुल में गौरव पथ निर्माण कार्य एवं सड़क चौड़ीकरण हेतु गाडर पुलिया स्टील ब्रीज को हटाया गया था।जिसके बाद से वहाँ स्थित 03-04 मकानें काफी प्रभावित हो गई है।जिसमें से एक घर के सामने जी शेड गिर गई है। ब्रीज के हटाने के बाद वहां की मिट्टी काफ़ी कमजोर हो गई एवं उक्त स्थल पर गड्ढे हो गए है जिससे लगातार मिट्टी का कटाव हो रहा है वर्तमान में कई घरों के दीवारों पर दरारें आ गई है। जिसके कारण मकान कभी भी गिर सकती हैं।बता दें शेड गिरने के बाद पटवारी हेमंत देवांगन ने उक्त स्थल का मुआयना किया एवं तहसीलदार को इस विषय से अवगत कराने की बात कहीं।
