मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में पं. प्रभंजय चतुर्वेदी ने जादुई समा बांध दिया

किरंदुल. मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस 1 मई के अवसर पर बीआईओपी विद्यालय परिसर, किरंदुल में एक शाम मजदूरों के नाम कार्यक्रम में गजल सम्राट स्व जगजीत सिंह जी की को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सुप्रसिद्ध गायक पंडित प्रभंजय चतुर्वेदी एवं उनकी टीम द्वारा शानदार सुरमयी प्रस्तुति देकर समां बांध दिया गया। लता मंगेशकर पुरस्कार एवं चक्रधर सम्मान से सम्मानित सुप्रसिद्ध कलाकार पंडित प्रभंजय चतुर्वेदी एवं साथीगण द्वारा दी गई बेहतरीन प्रस्तुति से नगर परिवार झूम उठा। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए के सिंह के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस एवं इंटक के 75वें स्थापना दिवस के सुअवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी (रा) बड़े बचेली अरुण सोम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरंदुल कर्ण कुमार उके, महाप्रबंधक (यांत्रिकी) राजाकुमार, महाप्रबंधक (माइनिंग) संजय कोचर, सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) जी वेलसन्थन, अभिजीत घोष के करकमलों से माँ सरस्वती जी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजली अर्पण से किया गया। ततपश्चात मंच संचालक कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव द्वारा मुख्य कलाकार पंडित प्रभंजय चतुर्वेदी एवं उनकी टीम के सुपुर्द मंच सौंपा गया उसके बाद सुरमयी संध्या का जो शानदार आगाज हुआ तो लौहनगरी के दर्शकगण झूमने को विवश हो गए। “होंठो से छू लो तुम मेरे गीत अमर कर दो”, “चिट्ठी न कोई सन्देश न जाने कौन सा देश”, “आप को देखकर देखता रह गया”, “होश वालों को खबर क्या” जैसे स्व जगजीत सिंह जी के गजलों को हूबहू उसी अंदाज में शानदार प्रस्तुतियां एक के बाद एक दी गई। इसी मध्य अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर अपने कर्तव्य निष्ठा से उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिक साथियों को मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों से सम्मानित किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अरुण कुमार सोम, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कर्ण कुमार उके, महाप्रबंधक (यांत्रिकी) राजाकुमार ने अपने उद्गगार व्यक्त करते हुए इस बेहतरीन प्रस्तुति के लिए एमएमडब्ल्यू यूनियन एवं कलाकारों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि ऐसे लगा मानों साक्षात जगजीत सिंह जी को सुन रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी, ओम प्रकाश साहू, राकेश लाल, दुर्गा प्रसाद साहू, सुरेश गुप्ता, शैलेश रथ, अरविंद गुप्ता, जी रवि, वेणुधर, अनुपमा भद्रा, त्रिलोक बांधे, देवनारायण, ब्रजेश मिश्रा, तरुण साहू, सौरभ पात्रे, दिलीप सिंह का अतुलनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में एमएमडब्ल्यू यूनियन (इंटक) शाखा के अध्यक्ष विनोद कश्यप द्वारा कार्यक्रम की सफलता के लिए एनएमडीसी प्रबंधन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पत्रकार बंधुओ, नगर परिवार का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव ए के सिंह एवं कार्यालय सचिव राजेन्द्र यादव द्वारा किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *