मेहनतकश मजदूरों के श्रम से ही आज हमारा प्रदेश तरक्की के पथ पर हो रहा निरंतर अग्रसर-श्यामसुंदर अग्रवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शक्ति
सक्ति- 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर श्रम दिवस के मौके पर नगरपालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं जिला खनिज न्यास निधि के सदस्य श्यामसुंदर अग्रवाल ने अपने कार्यालय के सामने नगरपालिका के स्वच्छता मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों को आमंत्रित कर उन्हें वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी और तपिश को देखते हुए गमछे वितरित किए,साथ ही इस अवसर पर श्याम सुंदर अग्रवाल ने सभी स्वच्छता मित्रों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर श्रम दिवस के मौके पर मीठा जूस-शरबत पिलाकर उनका सम्मान किया तथा इस अवसर पर काफी संख्या में नगर पालिका शक्ति की स्वच्छता दीदियां एवं स्वच्छता मित्र मौजूद रहे
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज मेहनतकश मजदूरों के श्रम से ही हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश निरंतर तरक्की के पथ पर अग्रसर हो रहा है, तथा आज इस 1 मई को विशेष दिवस पर हम सभी के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा को कायम रखते हुए इसे बोरे- बांसी के रूप में भी जागरूकता लाने का सकारात्मक कार्य किया है,जिससे हमारे प्रदेश की संस्कृति और परंपरा को आने वाली पीढ़ी भी जान सके एवं समझ सके, इस अवसर पर सभी स्वच्छता दीदियों एवं मित्रों में भी काफी उत्साह देखा गया

वहीं इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने भी सभी स्वच्छता दीदियों एवं मित्रों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर श्रम दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज आप सभी की मेहनत से ही हमारे शक्ति शहर में स्वच्छता को लेकर एक नई क्रांति आई है, तथा आप सुबह से देर शाम तक अपना अथक परिश्रम कर हमारे शहर को स्वच्छ रखने की दिशा में एक सराहनीय भूमिका अदा कर रहे हैं
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता,एडवोकेट गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर एवं कमल शर्मा ने भी सभी स्वच्छता मित्रों एवं स्वच्छता दीदियों का सम्मान करते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मजदूर श्रम दिवस की भी शुभकामनाएं प्रेषित की, साथ ही कहा कि आप सभी निरंतर इसी तरह से हमारे शहर को स्वच्छ रखने के लिए अपना योगदान दें, तथा हम सभी मिलजुल कर अपनों में शक्ति शहर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा बनाए रखेंगे