शक्ति में 12/- प्रति नग हुआ समोसे का मूल्य, खाद्य तेलों में बेतहाशा हो रही महंगाई का प्रत्यक्ष असर देखा गया समोसे की कीमतों पर
आम आदमी की जेब पर महंगाई डाल रही डाका
सक्ति-पहली बार आम आदमी के नाश्ते की पहली पसंद समोसे ने महंगाई के सर्वोच्च पायदान को छूने में सफलता हासिल की है, शक्ति की बहुत सी होटलों में विगत दो-तीन दिनों से समोसे की दरों में बेतहाशा इजाफा हो गया है,होटलों में समोसे की दर प्रति नग 12/- हो गई है जो कि आज पर्यंत तक के पिछले इतिहास को देखा जाए तो इतनी महंगी कभी नहीं हुई जो कि अभी देखी जा रही है, तथा होटल संचालकों का कहना है कि खाद्य तेलों में हो रही बेतहाशा बढ़ाई को देखते हुए उन्होंने मजबूरन रेट बढ़ाया है, तथा समोसा आज हाट- बाजार के नाश्ते के ठेले हो, या की फाइव स्टार होटल का मीनू हो, इन सभी में आम आदमी के नाश्ते की पहली पसंद समोसे के रूप में देखा जाता है, तथा चाहे वह अमीर आदमी हो या कि गरीब आदमी हो किंतु नाश्ते में पहले वह समोसा खाना पसंद करता है, किंतु समोसे की दरों में बढ़ोतरी से आम आदमी के नाश्ते के खर्च में जहां इजाफा होगा तो वही लोग महंगाई से परेशान हो चुके हैं, तथा एक होटल संचालक ने बताया कि खाद्य तेल के रेट इतने अधिक बढ़ गए हैं कि उन्हें पुरानी दरों पर नुकसान हो रहा है, अतः वह मजबूरी में समोसे के रेट को बढ़ा रहे हैं, वहीं अगर इसी तरह से महंगाई अनियंत्रित होकर अपनी चाल चलती रहे तो वह दिन दूर नहीं जब आम आदमी का जीना दूभर हो जाएगा, तो वहीं घरेलू गृहणियों का बजट भी अनियंत्रित हो जाएगा एवं सरकारों को चाहिए कि अपनी राजनीति छोड़कर महंगाई पर कैसे नियंत्रण पाया जाए इस पर ठोस कार्य योजना बनाएं तथा चुनावी वायदों से कुछ नहीं होने वाला