दो ट्रकों की आपस में टक्कर से बरगढ़ नेशनल हाईवे में हुई सड़क दुर्घटना में ट्रक के खलासी की हुई दर्दनाक मौत, ड्राइवर हुआ गंभीर रूप से घायल

सक्ति- 29 अप्रैल की तड़के सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक- 49 शक्ति से खरसिया नेशनल हाईवे के बीच बरगढ़ पुल के पास एक खड़ी भारी मालवाहक ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 10 आर 0556 से ट्रक क्रमांक जे.एच 12 जे 9972 की जोरदार भिड़ंत होने से ट्रक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही इस ट्रक में खलासी राजकुमार पटेल उम्र 35 वर्ष मध्यप्रदेश की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वही ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सिविल अस्पताल खरसिया उपचार हेतु भेजा गया है , उल्लेखित हो कि आज तड़के सुबह हुई दोनों ट्रकों की जोरदार भिंडर से ट्रक के परखच्चे उड़ गए तथा नेशनल हाईवे पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों की जान जा रही है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *