केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पार्टी कार्यकर्ता पहुंचाएं जन-जन तक– कमला पाटले पूर्व सांसद

भाजपा शक्ति विधानसभा का कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना प्रशिक्षण हुआ 27 अप्रैल को बाराद्वार में संपन्न

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी कोरबा भी हुए शामिल

सक्ति-आने वाले 5 मई से 20 मई तक चलने वाले कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना कार्यक्रम के तहत हम सभी पार्टी कार्यकर्ता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की भी जानकारी ले, उक्त आशय की बातें 27 अप्रैल को शक्ति विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाराद्वार के मंगल भवन में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि की आसंदी से जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद एवम भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला देवी पाटले ने कही,  पाटले ने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार ने पूरे देश में अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित की है, तथा हम सभी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि हम नीचे तक सरकार की योजनाओं को बताएं एवं उसका लाभ दिलाने के लिए अपना योगदान दें, कमला पाटले ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रत्येक शक्ति केंद्र एवं पोलिंग बूथ स्तर पर चलने वाले कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना अंतर्गत विशेष अभियान में हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तत्परता एवं निष्ठा के साथ कार्य करना है, तथा पार्टी ने जो जिम्मेदारी आपको विस्तारक के रूप में दी है, आप इसे भली-भांति पूरी करें

बाराद्वार के मंगल भवन में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ,तथा आगंतुक पदाधिकारियों का स्वागत किया गया, बैठक का मंच संचालन करते हुए भाजपा बाराद्वार मंडल के महामंत्री दीपक ठाकुर ने विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण कार्यशाला के बारे में जानकारी दी, साथ ही ठाकुर ने बताया कि आज की इस शक्ति विधानसभा की प्रशिक्षण कार्यशाला में 4 मंडलों के विस्तारक शामिल हो रहे हैं,जिसमें शक्ति नगर मंडल, बाराद्वार मंडल, शक्ति ग्रामीण मंडल एवं सारागांव मंडल प्रमुख हैं, तथा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 160 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाना था,जिसमें 120 लोगों की उपस्थिति है

 

बैठक का स्वागत उद्बोधन देते हुए शक्ति विधानसभा क्षेत्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी डॉ खिलावन साहू ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार 5 मई से 20 मई तक विशेष अभियान के रूप में यह कार्यक्रम सुनिश्चित किया है, तथा इस कार्यक्रम के तहत हम सभी शक्ति केंद्र के विस्तारको को जिन्हें मंडल द्वारा जिम्मेदारी दी गई है वे सभी पूरी सजगता के साथ एवं ईमानदारी से अपना कार्य को पूरा करें तथा पार्टी द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर सारी जानकारियां एकत्र कर मंडल में जमा करें

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिले के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी ने कहा कि आज हम सभी कार्यकर्ताओं के दम पर ही भारतीय जनता पार्टी केंद्र में तथा देश के लगभग 17 राज्यों मैं सरकार में हैं,तथा छत्तीसगढ़ में भले ही हमने 2018 के चुनाव में सफलता नहीं मिली, लेकिन आने वाले 2023 के चुनाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है, तथा हम सभी अभी से ही चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं एवं पार्टी ने जो कार्यक्रम बूथ स्तर के दिए हैं, उसे हम सभी ईमानदारी के साथ करें तो आने वाले विधानसभा के चुनाव में आपके क्षेत्र से विधायक एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित होगी,तथा कार्यकर्ता ईमानदारी के साथ अगर काम करेंगे तो निश्चित रूप से हमें चुनाव में जीत से कोई नहीं रोक सकता, चावलानी ने विस्तारपूर्वक कुशाभाऊ ठाकरे प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी तथा सभी को इस कार्यक्रम में सहभागी बनने का आग्रह किया

प्रशिक्षण कार्यशाला में साइबर विधायकों की भूमिका पर जानकारी देते हुए अमन प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यशाला के बाद बूथ स्तर पर प्रारंभ होने वाले कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत प्रत्येक बूथों पर एक एक साइबर विस्तारक भी जाएगा तथा सायबर विस्तारक संपूर्ण जानकारियों को पार्टी द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर ऑनलाइन भरेंगे, एवं सभी मंडल अध्यक्ष साइबर विस्तारको को पूरी गंभीरता एवं सजगता के साथ प्रत्येक बूथों पर उनका प्रवास सुनिश्चित करें

भाजपा शक्ति विधानसभा क्षेत्र की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में मंच पर उपस्थित अन्य अतिथियों में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल, बजिला भाजपा उपाध्यक्ष कमलेश जांगड़े, जिला भाजपा मंत्री संजय रामचंद्र, प्रशिक्षण कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी डॉ खिलावन साहू,सह प्रभारी एवम जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल टुक्कू,सह प्रभारी दीपक गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेंद्र राठौर, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश सिंघानिया बाराद्वार, प्रदेश भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के सहसंयोजक हेतराम देवांगन, भाजपा बाराद्वार मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर, भाजपा सारागांव मंडल अध्यक्ष ठाकुर प्रभाष सिंह, भाजपा शक्ति ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल,बाराद्वार नगर मंडल महामंत्री दीपक ठाकुर, गेंदराम मनहर, सारागांव मंडल महामंत्री रवि गबेल, प्रमोद देवांगन, भाजपा शक्ति ग्रामीण मंडल महामंत्री नटवर सिदार, पहलवान दास महंत, भाजपा आईटी सेल जिला सहसंयोजक अरुण जोशी सहित काफी संख्या में शक्ति विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों के पदाधिकारी/ कार्यकर्ता एवं शक्ति केंद्र के विस्तारक उपस्थित रहे, तथा सभी आगंतुक सदस्यों का पंजीयन कर उन्हें जानकारी दी गई

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *