शक्ति- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 5 मई से 20 मई तक प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर चलने वाले कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना कार्यक्रम के तहत जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र एवं चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में शक्ति केंद्र विस्तारकों का 1-1 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जहां जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे, जांजगीर-चांपा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महामंत्री नारायण चंदेल, भाजपा जांजगीर-चांपा जिला के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा सहित वरिष्ठ भाजपा नेतागण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

तो वहीं इस दौरान आगंतुक वक्ताओं ने प्रशिक्षण के माध्यम से कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए सभी विस्तारको को 5 मई से 20 मई तक प्रतिदिन के हिसाब से कार्य करने की जानकारी दी, तथा इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंडलों के सभी विस्तारक मौजूद रहे तथा भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष/ महामंत्री गण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के सभी प्रभारी गण सह प्रभारी गण एवं मोर्चा प्रकोष्ठओं के पदाधिकारियों तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भी सराहनीय योगदान रहा है
