संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए रायगढ़ के अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल

26 अप्रैल को बिलासपुर में संपन्न निर्वाचन प्रक्रिया में चुने गए बाबूलाल अग्रवाल, कोरबा के नागरमल अग्रवाल को बनाया गया संभागीय महासभा का कार्यकारी अध्यक्ष

निर्वाचन अधिकारी राजकुमार अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुई निर्वाचन की प्रक्रिया

महासभा के कार्यो को बनाया जाएगा सर्वव्यापी, आने वाले समय मे एक अध्यक्ष एक कार्यकाल पूर्ण करने के बाद दुबारा नही होंगा अध्यक्ष-बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़

सक्ति- संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की आमसभा बैठक 26 अप्रैल को अग्रसेन भवन जुनी लाइन बिलासपुर के उपरी मंजिल स्थित सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित हुई, बैठक का शुभारंभ अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के तैल चित्र पर पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुआ, तत्पश्चात बैठक का संचालन करते हुए बिलासपुर जिले के उपाध्यक्ष दीपक मोदी ने महासभा के बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान अध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी मंगतराय अग्रवाल द्वारा अपने पद से त्यागपत्र दे दिया गया है,तथा इस स्थिति में सभासदो की राय से आगे की कार्रवाई की जाएगी, जिस पर सभासदों ने दीपक मोदी को बैठक के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में अध्यक्षता करने तथा उनके साथ राजकुमार अग्रवाल बिलासपुर, शंकरलाल अग्रवाल शक्ति, पवन सुल्तानिया शिवरीनारायण एवं नंदकिशोर केजरीवाल सारंगढ़ को भी मंच पर आसीन करने का सुझाव दिया, जिस पर सभी सुझाव अनुरूप सदस्यों को मंचासीन कराकर बैठक प्रारंभ की गई,कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मोदी ने विगत वर्ष 2020- 21 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत

करते हुए अपना प्रतिवेदन दिया तथा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वर्तमान निर्वाचन अधिकारी मंगतराय अग्रवाल के त्यागपत्र देने के बाद निर्वाचन की स्थिति पर सभासदों की राय चाही, जिस पर सभासदों ने नए निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति करने की बात कही जिस पर कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा राजकुमार अग्रवाल को नए निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्ति करने की घोषणा की गई, तथा राजकुमार अग्रवाल ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए चुनाव संबंधी जानकारी दी, तथा विधिवत निर्वाचन की प्रक्रिया को संपन्न कराते हुए संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष पद हेतु रायगढ़ के बाबूलाल अग्रवाल, कोरबा के नागरमल अग्रवाल तथा बिलासपुर के सुभाष अग्रवाल ने अपना नामांकन दाखिल किया, तथा बाद में नामांकन पत्रों की जांच के बाद बिलासपुर के सुभाष अग्रवाल का नामांकन अपूर्ण होने के कारण निरस्त करते हुए दो प्रत्याशी शेष बचे तथा दोनों प्रत्याशियों के बीच नाम वापसी के पूर्व महासभा के वरिष्ठ जनों की मध्यस्थता एवं सकारात्मक प्रयासों से आम सहमति बनने के बाद कोरबा के नागरमल अग्रवाल ने अपना नाम वापस लिया, तथा निर्वाचन अधिकारी राजकुमार अग्रवाल ने रायगढ़ के अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल को संभागीय अग्रवाल महासभा का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया

एवं महासभा के नए अध्यक्ष के रूप में अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल ने मंचासीन होते ही संभागीय अग्रवाल महासभा में प्रथम नियुक्ति के रूप में कोरबा के नागरमल अग्रवाल को संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति की, जिसका सभी ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया, तथा अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष का महासभा के अन्य विभिन्न स्थानों से आए पदाधिकारी/ सदस्यों ने भी गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया, तथा इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से पूर्व ही प्रत्याशी के रूप में नागरमल अग्रवाल एवं अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल ने महासभा के संबंध में अपने- अपने आगामी भविष्य की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला, तो वही निर्वाचन संपन्न होने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि संभागीय अग्रवाल महासभा के संगठन को आने वाले दिनों में मजबूत बनाया जाएगा तथा सभी के सहयोग से ही नए पदों की जिम्मेदारी सदस्यों को दी जाएगी, एवं समाज का जो भी बंधु जिस पद पर भी काम करना चाहता है, वह मुझे व्यक्तिगत रूप से व्हाट्सएप पर सूचना भेजें ताकि उसे जिम्मेदारी दी जा सके एवं समाज में काम करने वालों को ही जिम्मेदारी तथा दायित्व दिया जाएगा, बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि हम सभी मिलजुल कर संभागीय अग्रवाल महासभा के इस संगठन को तथा इसके अंतर्गत शिक्षण समिति, चिकित्सा समिति एवं अन्य समितियों के कार्यों को भी सर्वव्यापी बनाते हुए काम करेंगे तथा आने वाले समय में सभी का सहयोग मुझे प्राप्त होगा ऐसी अपेक्षा करता हूं

 

वही कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी मिलने पर कोरबा के नागरमल अग्रवाल ने भी कहा कि मैं समाज बंधुओं के लिए 24 घंटे एवं पूरे 30 दिन सेवा के लिए तत्पर हूं, तथा संभागीय अग्रवाल महासभा के इस संगठन को आगे लेकर जाना तथा सभी के सहयोग से मजबूत बनाना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी, वही निर्वाचन अधिकारी राजकुमार अग्रवाल ने भी शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन संपन्न कराने के लिए सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संभागीय अग्रवाल महासभा का यह संगठन वर्षों पुराना संगठन है, तथा इस संगठन को हम सभी बिना किसी भेदभाव के ही एक साथ मिलकर मजबूत बनाएं वही कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाल रहे बिलासपुर के दीपक मोदी ने सभी आगंतुक सदस्यों का आभार व्यक्त किया साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निर्वाचन अधिकारी राजकुमार अग्रवाल के साथ गणेश अग्रवाल बिलासपुर, संदीप अग्रवाल बिलासपुर एवं दिलीप बिंदल का भी विशेष योगदान रहा तथा महासभा की इस बैठक में संभागीय अग्रवाल महासभा से संबंध रखने वाले सभी सभाओं के अध्यक्ष/ महामंत्री आजीवन सदस्य एवं महासभा के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, तथा विभिन्न उप समितियों के भी प्रमुख मौजूद रहे तथा महासभा की बैठक के दौरान आगंतुक सदस्यों ने भी निर्वाचन को लेकर अपने-अपने सुझाव दिए तो वहीं बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष मंगत राय अग्रवाल द्वारा किए गए कार्यो के लिए भी उनके प्रति सभा ने आभार व्यक्त किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *