पसंद करते हैं नॉनवेज तो आज ही बनाए सिंधी मटन फ्राई

अगर आप नॉन वेज खाना पसंद करते हैं तो सिंधी मटन फ्राई जरूर बनाए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसे कैसे बनाना है।

सिंधी मटन फ्राई की सामग्री- 
आधा किलो मटन के टुकड़े,
एक कटोरी कच्चे पपीते का पेस्ट,
तेल आवश्यकतानुसार,
दो प्याज कद्दूकस किया हुआ।
अदरक और लहसुन का पेस्ट,
दही,
टमाटर,

बारीक कटा हरा धनिया,
जीरा एक चम्मच,
धनिया पाउडर एक चम्मच,
हरी मिर्च,
लाल मिर्च,
हरी इलायची,
नमक स्वादानुसार।

सिंधी मटन फ्राई बनाने की विधि- इसके लिए सबसे पहले मटन के टुकड़ों को अच्छी तरह से धो लें। अब कच्चे पपीते को छीलकर काट लें। इसके बाद इसे ग्राइंडर जार में पीस कर पेस्ट बना लें। अब इस कच्चे पपीते के पेस्ट को धुले हुए मटन के टुकड़ों पर लगा दें। इसे लगाकर ऐसे ही रख दें। उसके बाद करीब आधे घंटे के लिए। ताजा गरम मसाला तैयार करें। जी हाँ और इसके लिए काली इलायची, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, तेजपत्ता को मिलाकर बारीक पीस लें। हालाँकि अगर आप चाहें तो पहले से तैयार या बाजार का मसाला भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

हालाँकि ताजे मसाले का स्वाद ही अलग होता है। अब किसी कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमे प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसी के साथ में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। इसे तब तक भूनें जब तक कि इसका कच्चापन ना चला जाए। अब इस भुने हुए पेस्ट में पपीते का पेस्ट लगे मटन के टुकड़े डालें।

ध्यान रहे इन्हें तब तक भूनें जब तक कि ये सूखकर तेल छोड़ ना दें। अब इसके ऊपर ताजा बना गरम मसाला डालें। जब ये थोडा पकना शुरू हो जाए तो इसमे टमाटर की प्यूरी भी डाल दें। इसके बाद अंत में दो कप गर्म पानी डालकर मटन को गलने के लिए छोड़ दें। अब कड़ाही को अच्छे से ढंक दें और जब मटन अच्छे से गल जाए तो ढक्कन हटा कर चेक कर लें। इसके बाद इस सिंधी मटन फ्राई के ऊपर हरी धनिया की पत्तियां डालें और ढंक दें। लीजिये तैयार है सिंधी मटन फ्राई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *