स्वास्थ्य विभाग ने 5 बिंदुओं पर जारी किया 25 अप्रैल को आदेश
सक्ति-छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 25 अप्रैल 2022 को एक आदेश जारी कर प्रदेश में एक बार फिर से मास्क एवं फेस कवर लगाना अनिवार्य कर दिया है, तथा जारी आदेश में सार्वजनिक स्थलों, कार्यलयों, बाजार और सभी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अब सभी व्यक्तियों को मास्क पहनना अनिवार्य होंगा,साथ ही फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के लिए भी मास्क लगाना अनिवार्य,सार्वजनिक स्थलों पर थूकना प्रतिबंधित होंगा,होम कोरेंटाइन पर रहने वालों के लिए भी निर्देश जारी किये गए है

ज्ञात हो कि विगत दिनों ही छत्तीसगढ़ प्रदेश में मास्क नहीं लगाने पर पूर्व में निर्धारित जुर्माने के प्रावधान को समाप्त कर दिया गया था, किंतु आज 25 अप्रैल को जारी इस नए आदेश से फिर से प्रदेशवासियों को मास्क अनिवार्य रूप से लगाना होगा