शक्ति के विधायक प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल ने करी नवीन जिले सक्ति कि ओएसडी सुश्री नूपुर राशि पन्ना से मुलाकात

सक्ति-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में स्थानीय विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल ने नवीन जिले शक्ति की नवनियुक्त ओएसडी सुश्री नूपुर राशि पन्ना से मुलाकात की, इस दौरान सुरेश अग्रवाल ने नवनियुक्त ओएसडी का नवीन जिले सक्ति के प्रथम ओएसडी के रूप में स्वागत- अभिनंदन करते हुए कहा कि नवीन जिला शक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक पर्यटन, धार्मिक तथा व्यवसायिक दृष्टिकोण से काफी प्रसिद्ध है, एवं इस नवीन जिले में जहां मां अष्टभुजी देवी के आशीर्वाद से तथा तुर्री धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से सुख, शांति है, तो वही यह जिला हावड़ा -मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर भी स्थित है, सुरेश अग्रवाल ने नवीन जिले शक्ति की भौगोलिक परिस्थितियों से नवनियुक्त ओएसडी सुश्री नूपुर राशि पन्ना को अवगत कराते हुए उनका अभिवादन भी किया,उल्लेखित हो कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2015 बैच की आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में दुर्ग जिले में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ सुश्री नूपुर राशि पन्ना की नियुक्ति नवीन जिले शक्ति के प्रथम विशेष कर्तव्य अधिकारी ओएसडी के रूप में की गई है, तथा दूसरी नूपुर राशि पन्ना विगत वर्षों में बिलासपुर जिले में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं, तथा वे काफी सजग एवं संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *