छत्तीसगढ़ प्रदेश में 5 मई से 20 मई तक शक्ति केंद्र स्तर पर होगा कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना अंतर्गत विशेष अभियान

भाजपा शक्ति विधानसभा क्षेत्र का कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना अंतर्गत प्रशिक्षण 27 अप्रैल को बाराद्वार में शक्ति विधानसभा क्षेत्र के 4 मंडलों के समयदानी विस्तारक लेंगे प्रशिक्षण

सक्ति-भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तार योजना अंतर्गत आगामी 5 मई से 20 मई तक होने वाले शक्ति केंद्र स्तर के विशेष अभियान हेतु जांजगीर-चांपा जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 25 से 27 अप्रैल तक तीन दिवसीय अलग-अलग विधानसभा वार विस्तारको के प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, इसी श्रृंखला में शक्ति विधानसभा क्षेत्र का समय दानी विस्तारक प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 27 अप्रैल दिन- बुधवार को दोपहर 3:00 बजे से मंगल भवन मेन रोड सरकारी रेस्ट हाउस के बगल में बाराद्वार में आयोजित किया गया है, तथा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा की ओर से प्रमुख वक्ता जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती कमला देवी पाटले होंगी, साथ ही अन्य वक्ता के रूप में भाजपा कोरबा जिले के पूर्व अध्यक्ष अशोक चावलानी भी मार्गदर्शन देंगे

भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, तथा शक्ति विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु प्रभारी के रूप में पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू, तथा सह प्रभारी के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिले के महामंत्री टिकेश्वर गबेल टुक्कू, स्वच्छता अभियान विभाग समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक गुप्ता,पार्षद सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह को जिम्मेदारी दी गई है,तो वही शक्ति विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं सह प्रभारियों की मौजूदगी में 25 अप्रैल को एक तैयारी बैठक स्थानीय शासकीय विश्राम गृह शक्ति में आयोजित की गई, जिसमें 27 अप्रैल को बाराद्वार में होने वाले प्रशिक्षण को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई

साथ ही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल स्तर के सभी शक्ति केंद्र के विस्तारको को तथा साइबर विस्तारको को भी इसकी सूचना देने एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करवाने की बात कही गई,साथ ही बैठक में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अलग-अलग पंजीयन व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई

 

तथा इस बैठक में प्रमुख रूप से शक्ति विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू,पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम लाल पटेल,बाराद्वार मंडल अध्यक्ष संतोष राठौर, सारागांव मंडल अध्यक्ष ठाकुर प्रभाष सिंह, शक्ति नगर मंडल महामंत्री रामनरेश यादव, बाराद्वार मंडल महामंत्री दीपक ठाकुर, गेंदराम मनहर, भाजपा स्वच्छता अभियान विभाग समिति के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक ठाकुर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले के महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल टुक्कू, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जांजगीर-चांपा जिले के संयोजक रंजन सिन्हा प्रमुख रूप से मौजूद रहे तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु फोन से सूचना देने की जिम्मेदारी सभी मंडल अध्यक्षों को दी गई एवं बैठक में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा करते हुए आगामी भविष्य में पार्टी के कार्यक्रमों को सक्रियता से संपादित करने का निर्णय लिया गया,तथा 27 अप्रैल को होने वाले शक्ति विधानसभा क्षेत्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 200 की संख्या में चारों मंडलों के विस्तारक एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे

वहीं भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 25 अप्रैल को अकलतरा विधानसभा क्षेत्र का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिसमें विषय वक्ता अकलतरा विधायक सौरभ सिंह,बृजेश गुप्ता एवं प्रशिक्षण के प्रभारी कृष्ण कुमार सिंहसर्वा,सह प्रभारी कृष्ण कुमार यादव एवं समीर शुक्ला है,25 अप्रैल को ही पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिसके विषय वक्ता जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय हैं,इस प्रशिक्षण के प्रभारी धीरेंद्र नाथ योगी, सह प्रभारी संतोष लहरें एवं राहुल थवाईत है, 26 अप्रैल को जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर चांपा में आयोजित है जिसके विषय वक्ता जांजगीर-चांपा विधायक नारायण चंदेल एवं पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया हैं, तथा इस प्रशिक्षण के प्रभारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष विवेका गोपाल सह प्रभारी निरंजन कोसले,महावीर सोनी, तथा शैलेंद्र पांडेय हैं, 26 अप्रैल को ही चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रशिक्षण कार्यक्रम 2:00 बजे से डभरा में है जिसके विषय वक्ता बेलतरा विधायक एवं जांजगीर-चांपा जिले के जिला संगठन प्रभारी रजनीश सिंह एवं विवेक रंजन सिन्हा है, तथा प्रभारी के रूप में चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी संयोगिता सिंह जूदेव एवं सह प्रभारी नेतराम चंद्रा तथा रंजीत अजगळे हैं 27 अप्रैल को जैजैपुर। विधानसभा क्षेत्र का प्रशिक्षण दोपहर 2:00 बजे से आयोजित है, जिसमें विषय वक्ता पूर्व महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जांजगीर-चांपा जिला संगठन सह प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी तथा राजेश सिंह होंगे, एवं प्रभारी प्रशिक्षण डॉ. कैलाश साहू तथा सह प्रभारी गगन जयपुरिया, गोपी सिंह ठाकुर एवं अमृतलाल साहू होंगे तथा शक्ति विधानसभा क्षेत्र का प्रशिक्षण 27 अप्रैल को 2:00 बजे से मंगल भवन बाराद्वार में होगा जिसके विषय वक्ता पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, एवं पूर्व कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी होंगे तथा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. खिलावन साहू,सह प्रभारी टिकेश्वर गबेल,दीपक गुप्ता,सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह होंगे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *