रेलवे ओवरब्रिज को लेकर जीएम से मिले विधायक नारायण, विधायक ने कहा 9 साल से बन रहा रेलवे ओवरब्रिज, जिले की जनता का है दुर्भाग्य

विधायक ने जीएम से कहा शीघ्र पूरा हो खोखसा,बिर्रा ओवर ब्रिज का अधूरा पड़ा निर्माण कार्य

सक्ति– जांजगीर-चाम्पा क्षेत्र के विधायक, छ.ग. विधान सभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल रेल्वे के महाप्रबंधक आलोक कुमार से खोखसा रेल्वे ओवरब्रीज एवं बिर्रा रेल्वे फाटक में निर्माणाधीन ओवरब्रीज को अतिशीघ्र चालू करने को लेकर लम्बी वार्ता की, तथा दोनों रेल्वे ओवरब्रीज में धीमि गति से निर्माण कार्य की जानकारी जी.एम. को दिया। उन्होंने जी.एम. से कहा कि विगत 9 साल से यह रेल्वे के ओवरब्रीज का कार्य चल रहा है, लेकिन, दुर्भाग्य है कि अब तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है। दोनों रेल्वे ओवरब्रीज का कार्य पूरा नहीं हो पाने पर पूरे क्षेत्र व अचंल के नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। करीब आधे घण्टे की अधिक चर्चा में रेल्वे के जी.एम. ने विधायक चंदेल को आश्वस्त किया कि दोनों रेल्वे ओवरब्रीज का काम प्रगति पर है तथा जल्द ही वे इसे जनता को समर्पित करेंगे।इसके साथ ही विधायक चंदेल ने बलौदा रेल्वे फाटक में अण्डरब्रीज का निर्माण किये जाने, रेल्वे के कोल साइडिंग को बंद करने, बलौदा की ओर सड़कों का चौड़ीकरण करने, जांजगीर एवं चाम्पा रेल्वे स्टेशन में एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव व यात्रियों के लिए प्लेफार्म में आवष्यक सुविधा मुहैया कराने, नहरिया बाबा मंदिर जाने हेतु फूट ओवरब्रीज, जांजगीर-नैला रेल्वे स्टेषन में एक अतिरिक्त फूट आवरब्रीज बनाये जाने का ज्ञापन सौंपा जिस पर जी.एम. ने इन समस्याओं का निराकरण करने का आष्वासन दिया। विधायक चंदेल के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल उपस्थित थे। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र के रेल्वे संबंधी अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *