तिल्दा नेवरा — शासकीय हाई स्कूल सासाहोली में कक्षा 9वी का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें मुख्य रुप से जनभागीदारी अध्यक्ष दिनेश सोनी जनभागीदारी के सदस्य तुला राम वर्मा आकाश जैन विश्राम चक्रधारी पार्षद जितेंद्र ध्रुव हाई स्कूल के प्राचार्य सुभाष शर्मा अशोक बघेल एवं शाला स्टाफ के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे जिसमें कक्षा 9वी में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए कुमारी देवीका पाल जिनका परीक्षा परिणाम 91% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान में कुमारी राधिका वर्मा 86 35% अंक प्राप्त किए एवं तीसरे स्थान में कुमारी मानसी यदु 86.16% अंक प्राप्त किए कक्षा नवमी की परीक्षा में कुल 72 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए जिसमें थे 67 बच्चों ने वार्षिक परीक्षा में भाग लिए 5 छात्र अनुपस्थित रहे जिनमें से 50 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए जिनका परीक्षा परिणाम पूरे स्कूल में 74% रहा एवं साला परिवार एवं स्काउट गाइड के द्वारा ग्रीष्मकालीन मौसम में भूरशुदा रोड हाई स्कूल के पास में प्याऊ घर का उद्घाटन भी किया जिस का संचालन स्काउट गाइड के छात्र छात्राओं एवं हाई स्कूल परिवार के द्वारा किया जाएगा इस अवसर पर जनभागीदारी अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा की समाज में शिक्षा का महत्व उतना ही है जितना जीवन जीने के लिए पानी का होना। शिक्षा के उपयोग तो अनेक हैं परंतु उसे सही और नई दिशा देने की आवश्यकता है। शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक अहम भूमिका निभाती है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके आप सफलता के मार्ग में आगे बढ़ सकते है। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है।

जनभागीदारी के सदस्य तुला राम वर्मा आकाश जैन विश्राम चक्रधारी ने कहा की उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा का महत्व कितना अधिक है उसे हम शब्दों में बयान नहीं कर सकते क्योंकि शिक्षा ही एक मात्र साधन है जो सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक उपकरण है। जीवन में शिक्षा के इस उपकरण का प्रयोग करके देश और समाज का नाम गर्व से ऊँचा कर सकते है। शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रुप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है। शिक्षा किसी भी बड़ी पारिवारिक, सामाजिक और यहाँ तक कि राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं को भी हल करने की क्षमता प्रदान करती है।
पार्षद जितेंद्र ध्रुव ने कहा की जीवन को सर्वगुण-सम्पन्न और सफल समृद्ध करने तथा सत, चित और आनंद प्राप्ति करने में शिक्षा का महत्व है। शिक्षा के सभी स्तर अपना एक विशेष महत्व और स्थान रखते हैं। शिक्षा लोगों के मस्तिष्क को बड़े स्तर पर विकसित करने का कार्य करती है तथा इसके साथ ही यह समाज में लोगों के बीच के सभी भेदभावों को हटाने में भी सहायता करती है। यह सभी मानव अधिकारों, सामाजिक अधिकारों, देश के प्रति कर्तव्यों और दायित्वों को समझने में हमारी सहायता करती है।