सम्मेलन की कोरबा शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीषा गोयल एवं पदाधिकारियों का भी होगा शपथ ग्रहण समारोह
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज ने कहा–छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहचान अपने कार्यो से राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे स्थापित
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन कोरबा शाखा ने 22 अप्रैल को कोरबा के होटल हेरिटेज इन में रखा है शुभकामना एवं आशीष मिलन समारोह का आयोजन
सक्ति-अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के वर्ष 2022- 2024 के राष्ट्रीयता एवं आध्यात्मिक क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष सरोज सुनालिया 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ की उर्जाधानी कोरबा शहर के होटल हेरिटेज इन में आयोजित शाम 4:00 बजे से शुभकामना एवं आशीष मिलन समारोह के दौरान नए अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी, तथा इस दौरान सम्मेलन की कोरबा शाखा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में मनीषा गोयल भी शपथ ग्रहण करेंगी
उक्त कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की कोरबा शाखा द्वारा किया गया है,एवं शपथ ग्रहण समारोह की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रांत की निर्वित्तमान अध्यक्ष उषा अग्रवाल शक्ति होंगी, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की कोरबा शाखा ने बताया है कि सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार नए सत्र 2022-24 के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित शाखाओं में नेतृत्व हस्तांतरण एवं निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया में विधिवत संपन्न हो चुकी हैं,तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी विगत दिनों शक्ति में संपन्न प्रांतीय अधिवेशन के दौरान सरोज सुनालिया को सर्वसम्मति से नए सत्र के लिए अध्यक्ष चुना गया था एवं कोरबा शाखा के अध्यक्ष पद पर मनीषा गोयल को चुना गया है
तथा कोरबा शाखा की अध्यक्ष मनीषा गोयल सहित उनके शाखा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को भी इस कार्यक्रम के दौरान शपथ दिलाई जाएगी

वही छत्तीसगढ़ प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष सरोज सुनालिया ने भी इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सभी पदाधिकारी/ सदस्यों को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है, तो वहीं सुनालिया ने कहा है कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के सदस्यों ने उन्हें जिस विश्वास के साथ अपना अध्यक्ष चुना है,वे पूरी निष्ठा एवं समर्पित भावना से सम्मेलन को मजबूत बनाने तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश की पहचान अपने कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में प्रयास करेंगी तथा अपने सभी वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन एवं उनके दिशा- निर्देशन में निरंतर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के कार्यों को गति देंगी, वही सरोज सुनालिया ने बताया कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का राष्ट्रीय संगठन भी विभिन्न प्रकल्पों पर निरंतर कार्य कर रहा है, एवं सम्मेलन द्वारा जहां अपने संविधान के अनुरूप विधिवत सभी शाखाओं में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न करवा कर नेतृत्व हस्तांतरण किया गया है, तो वही राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार समय-समय पर सभी शाखाएं विभिन्न प्रकार के कार्यों को गति दे रही हैं, एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी इस सम्मेलन के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी
वही कोरबा शहर में 22 अप्रैल को होने वाले प्रदेश अध्यक्ष एवं कोरबा शाखा के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के भी सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है, तथा कोरबा शाखा भी इस शपथ ग्रहण समारोह, शुभकामना तथा आशीष मिलन समारोह की तैयारियों में जुटी हुई है