शक्ति एसडीएम ने कंचनपुर स्थित नवनिर्मित शासकीय पुस्तकालय के बेहतर प्रबंधन एवं संचालन के लिए गठित की 6 सदस्यीय समिति

शक्ति विकासखंड से लगे कंचनपुर में स्थापित किया गया है भव्य शासकीय पुस्तकालय

जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति को बनाया गया समिति का अध्यक्ष

शक्ति एसडीएम रैना जमील के विशेष प्रयासों से स्थापित किया गया है शासकीय पुस्तकालय

सक्ति-अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति रेना जमील ने 22 अप्रैल 2022 को एक आदेश जारी कर सक्ति विकासखंड के कंचनपुर में स्थित शासकीय पुस्तकालय के लिए एक प्रबंध एवं संचालन समिति का गठन किया गया है,जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति को अध्यक्ष एवं तहसीलदार शक्ति को उपाध्यक्ष बनाया गया है, साथ ही चार अन्य सदस्यों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीईओ जनपद पंचायत शक्ति, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीएमओ नगरपालिका परिषद शक्ति, विकास खंड शिक्षा अधिकारी शक्ति एवं सरपंच ग्राम पंचायत कंचनपुर को बनाया गया है, तथा उपरोक्त नवनिर्मित शासकीय पुस्तकालय के समस्त प्रबंधन संबंधी जिम्मेदारी उक्त समिति को देते हुए समय-समय पर बैठक आहूत कर बेहतर संचालन की व्यवस्था बनाने की बात कही गई है

उल्लेखित हो की शक्ति शहर से लगे कंचनपुर में शासकीय पुस्तकालय की स्थापना शक्ति एसडीएम रेना जमील के विशेष प्रयासों से विशेष प्राथमिकता के आधार पर की गई है, तथा इस पुस्तकालय में जहां विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक एवं साहित्य की पुस्तकें रखी हुई है, तो उक्त पुस्तकालय को सुंदर ढंग से सजाया भी गया है, एवं शक्ति एसडीएम ने इस पुस्तकालय की स्थापना के पीछे क्षेत्र में बच्चों तथा आम नागरिकों को विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक जानकारियां उपलब्ध करवाने की बात कही है,तथा उपरोक्त समिति का कार्य पुस्तकालय भवन की समय-समय पर आवश्यकतानुसार मरम्मत, साफ- सफाई एवं संपूर्ण प्रबंध का कार्य होगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *