श्याम सुंदर की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने तत्काल करवाई पानी के बोर की व्यवस्था
सक्ति– शक्ति शहर के स्टेशन रोड में स्थित दशकों पुराने शासकीय हाई स्कूल में शाला विकास समिति की आयोजित बैठक के दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पेयजल की समस्या से अवगत कराया तथा बताया कि गर्मी के समय यहां पीने की पानी की उपलब्धता न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तथा इस विद्यालय में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं भी अध्ययनरत हैं,जिस पर तत्काल शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें यहां की समस्या से अवगत कराया जिस पर विधानसभा अध्यक्ष महंत ने तत्काल 24 घंटे के अंदर उक्त स्कूल परिसर में बोर खनन करने की बात कही, तथा 21 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष महंत के निर्देश पर विद्यालय परिसर में बोर मशीन के द्वारा बोर किया गया, इस दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, नगर पालिका शक्ति के विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, समर विजय पिंटू ठाकुर, समाजसेवी महबूब खान, नौकरी ऑफिसर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ,विद्यालय की प्राचार्य रत्ना बॉस सहित विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक/ शिक्षिकाएं मौजूद रहे तथा इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज क्षेत्रीय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्र के विकास के प्रति काफी सजग हैं, एवं उन्हें सिर्फ अवगत कराने से ही यहां की वर्षों पुरानी समस्याओं का निराकरण हो रहा है, तथा ग्रीष्म ऋतु में अब पर्याप्त पेयजल सभी को मिल सकेगा तथा आने वाले समय में शाला विकास समिति के माध्यम से और भी आवश्यकता अनुसार कार्य किए जाएंगे इस दौरान विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों ने शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल सहित छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का भी आभार व्यक्त किया है