करीब 18 सौ लोगों ने लिया स्वास्थ्य जांच का लाभ,रक्तदान शिविर का भी हुआ आयोजन
जांजगीर लोकसभा सांसद गुहाराम अजगळे ने भी पहुंचकर लिया मेले का जायजा
सक्ति- केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा पूरे देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य मेले के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान परिसर में 21 अप्रैल को शक्ति विकासखंड स्तरीय भव्य स्वास्थ्य मेले का एक दिवसीय आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से प्रारंभ हुए इस स्वास्थ्य मेले में जहां विकासखंड के विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं स्वास्थ्य केंद्रों से लगभग ढाई सौ की संख्या में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी विभिन्न प्रकार की जांच सुविधा तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए मौजूद रहे,तो वही लगभग 17 सौ लोगों ने इस स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पी सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में लगभग 2000 लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य केंद्र के सभी अधिकारी /कर्मचारी इस मेले को सफल बनाने में जुटे रहे, वहीं दोपहर समय जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम अजगळे एवं भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने भी इस स्वास्थ्य मेले में पहुंचकर स्वास्थ्य अधिकारी /कर्मचारियों का भी उत्साहवर्धन किया तो वही मेले में लगे हुए एक-एक काउंटर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनकी द्वारा दी जा रही

सेवाओं के बारे में पूछा तथा इस दौरान गुहाराम अजगळे ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान परिसर में दीनदयाल जी की विशालकाय प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया, साथ ही भारत माता के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर इस मेले का शुभारंभ भी किया, इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के अधिकारी /कर्मचारियों द्वारा आगंतुक जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सांसद गुहाराम, भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजपा शक्ति ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल, भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष संजय कश्यप, नगर पालिका शक्ति की पार्षद सुश्री सिद्धेश्वरी सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश खूंटे,युवा मोर्चा महामंत्री हर्ष देवांगन, भाजपा नगर मंडल शक्ति के उपाध्यक्ष गोविंद देवांगन का पुष्पाहार से स्वागत भी किया तथा इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के रामगोपाल थवाईत ने स्वास्थ्य मेले के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि इस स्वास्थ्य मेले में विभिन्न प्रकार के रोगों की चिकित्सा जांच की जा रही है,तथा लोगों में इस मेले को लेकर काफी उत्साह है, वही जांजगीर लोकसभा के सांसद गुहाराम अजगळे ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल की जा रही है,तथा केंद्र की सरकार ने जहां आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पूरे देश में करोड़ों लोगों को इस योजना का लाभ पहुंचाया है, तो वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय आज पूरे देश में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अपने विभिन्न विभागों के माध्यम से सेवा के काम तथा सकारात्मक काम कर रहा है,जो कि अपने आप में सरकार की एक सकारात्मक पहल है, इस दौरान जांजगीर सांसद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को भी इस स्वास्थ्य मेले के सफल आयोजन के लिए उनका आभार व्यक्त किया साथ ही मेले में जांच करवाने आए सभी नागरिक बंधुओं को भी बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को साकार करते हुए आज पूरे देश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष काम कर रही है, तथा इस सरकार ने जहां गरीबों को मकान देने का काम किया है,तो वहीं महिलाओं को उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत एक बहुत बड़ी राहत दी है,

तथा आज केंद्र की मोदी सरकार जनकल्याण एवं राष्ट्र के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में 21 अप्रैल को आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव 75 वीं वर्षगांठ के स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पी सिंह, पूर्व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार चौधरी, पूर्व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के राज, डॉ.श्रीमती रेणुका चौधरी, बीपीएम अर्चना तिवारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी रामगोपाल थवाईत,लैब टेक्नीशियन विनोद राठौर, श्रीवास, चिरंजीव चंद्रा, सुश्री रेखा यादव, अविनाश ठाकुर, हेमलता महार, दास मैडम, सहित पूरे विकासखंड के स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी/ कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा तथा इस स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान कार्ड एवं हेल्प आईडी कार्ड को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया तथा इस स्वास्थ्य मेले के दौरान नगरपालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला खनिज न्यास निधि के सदस्य श्याम सुंदर अग्रवाल,नगर पालिका शक्ति के विधायक प्रतिनिधि आनंद अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी महबूब खान एवं कांग्रेस नेता समर विजय पिंटू ठाकुर ने भी पहुंचकर स्वास्थ्य मेले का जायजा लिया तथा लोगों से मुलाकात की
