जादू टोने के शक में महिला की हत्या, युवक गिरफ्तार

जशपुर/पत्थलगांव। पत्थलगांव में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। महिला को जादू टोने के शक में उसके ही गांव के एक युवक ने बेरहमी से मारा है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये पूरा मामला सन्ना थाना क्षेत्र में करदना गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार करदना गांव की रहने वाली महिला पर गांव का ही एक युवक जादू टोने का शक करता था। जाटू टोने की बात को लेकर एक बार फिर युवक और महिला के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक तैश में आकर महिला पर टांगी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। युवक के इस हमले में महिला की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सन्ना थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *