मोर्चा के पदाधिकारियों ने श्रमिक वर्गों के पास पहुंचकर केंद्र सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी
जिले में अध्यक्ष भुवन भास्कर यादव एवं महामंत्री टिकेश्वर गवेल के मार्गदर्शन में 26 मंडलों में हुए कार्यक्रम
टिकेश्वर ने कहा केंद्रीय योजनाओं का लाभ श्रमिक वर्गों एवम जरूरतमंदों तक पहुंचाना ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी
सक्ति- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश सोनी के मार्गदर्शन में जांजगीर-चाम्पा जिला इकाई द्वारा जिले के सभी 26 मंडलों में लाभार्थी दिवस कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष भुवन भास्कर यादव एवं जिला महामंत्री टिकेश्वर गवेल के नेतृत्व में संपन्न हुआ, इस दौरान जहां पदाधिकारियों ने मजदूर भाइयों के पास ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रमिक हित की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की, तो वही पदाधिकारियों ने कहा कि श्रमिक केंद्र सरकार की योजना अंतर्गत अपना पंजीयन करवाएं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें
इस दौरान जिला अध्यक्ष भुवन भास्कर यादव एवं महामंत्री टिकेश्वर गबेल ने कहा कि आज जानकारी के आभाव में श्रमिक वर्ग का शोषण हो रहा है, तथा उन्हें शासन की योजना के अनुरूप उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते आज भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने प्रत्येक मंडलों में इस लाभार्थी दिवस के रूप में श्रमिक वर्ग को जागरूक करने की पहल प्रारंभ की है, तथा जिला महामंत्री टिकेश्वर गबेल ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडलों में श्रमिकों के पंजीयन हेतु शिविर लगाए जाएंगे तथा श्रमिकों को समस्त केंद्रीय योजनाओं का पर्याप्त लाभ मिल सके इस दिशा में काम किया जाएगा
वही पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं की नीचे स्तर तक जानकारी लेने एवं योजनाओं के क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो सके इस हेतु पहल की जा रही है, तथा उपरोक्त कार्यक्रमों में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी 26 मंडलों के मंडल अध्यक्ष/ महामंत्री जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए
ज्ञात हो कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी लेने के लिए आने वाले दिनों में केंद्र के लगभग 10 मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है,तथा ये सभी केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जाकर केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे एवम लोगो को जागरूक भी करेंगे