अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने राष्ट्रीय स्तर पर किया विवाह समिति का गठन

रायगढ़ की  सुधा अग्रवाल बनाई गई राष्ट्रीय विवाह समिति कार्यसमिति की प्रमुख

पदभार ग्रहण करते ही सुधा ने ली राष्ट्रीय स्तर पर जूम बैठक, 19 प्रदेशों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी हुए ऑनलाइन बैठक में शामिल

समाज में विवाह योग्य बच्चों के संबंध तय करने में अभिभावकों को है उचित प्लेटफार्म की आवश्यकता-  सुधा अग्रवाल रायगढ़

सक्ति- वर्तमान समय में मारवाड़ी समाज में विवाह योग्य बच्चों के संबंध तय करने के लिए एक उचित प्लेटफार्म एवं मंच उपलब्ध करवाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ते हुए देश की मारवाड़ी समाज की महिलाओं की प्रतिष्ठित, सक्रिय संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने राष्ट्रीय संबंध समन्वय समिति के अंतर्गत राष्ट्रीय विवाह समिति का गठन किया है, तथा इस राष्ट्रीय विवाह समिति की प्रमुख रायगढ़ की पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सुधा अग्रवाल बनाई गई है, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा अग्रवाल एवं सचिव रूपा अग्रवाल के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 से 2024 के लिए 3 वर्षों के लिए सुधा अग्रवाल को यह जिम्मेदारी दी गई है

तथा सुधा अग्रवाल ने अपना पदभार ग्रहण करते ही अपने कार्यों को गति देते हुए जूम मीटिंग का ऑनलाइन आयोजन किया तथा राष्ट्रीय विवाह समिति द्वारा आयोजित इस ऑनलाइन मीटिंग में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के 19 प्रांतों के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संबंध समन्वय समिति के प्रमुख पदाधिकारी/ सदस्यों ने इस में शामिल होकर अपने विचार रखे तथा इस मीटिंग के दौरान जहां राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, तो वहीं राष्ट्रीय संबंध समन्वय समिति की प्रमुख सुधा अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में आज मारवाड़ी समाज में विवाह योग्य बच्चों के संबंध तय करने के लिए अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तथा जहां योग्य वर एवं वधू की तलाश के लिए अभिभावक परेशान होते हैं, तो वही समय के अनुसार हमें पूरे देश में आज अनाधिकृत मैरिज ब्यूरो एवं दलालों के चंगुल से हमारे समाज बंधुओं को बचाने की दिशा में सकारात्मक पहल करनी चाहिए तथा आज हमें ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के अभिभावकों को जागरूक करते हुए उन्हें स्थानीय स्तर पर एक व्यवस्थित व्हाट्सएप ग्रुप का निर्माण कर इस राष्ट्रीय संबंध समन्वय समिति के उद्देश्यों के अनुरूप लाभ पहुंचाना चाहिए

तथा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन महिलाओं का एक सशक्त संगठन है,तथा बच्चों के संबंध करने में महिलाओं की ही भूमिका विशेष होती है, अतः हम सभी इस दिशा में अपने-अपने क्षेत्रों में सकारात्मक रूप से पहल करें तथा आज समाज ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि पहले समाज में विवाह की जो स्थिति थी आज वह पूर्ण रुप से बदल चुकी है, आज हमारे समाज में संबंध विच्छेद इत्यादि की घटनाएं इतनी अधिक बढ़ चुकी है कि हमारे समाज बंधुओं को जागरूक होना बहुत जरूरी है

सुधा अग्रवाल ने कहा कि आज घरों में नई बहू के आने पर आपस में परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर समन्वय न बन पाने के कारण तलाक की स्थिति निर्मित हो जाती है, तथा हमें इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए पहल करनी होगी, वही  सुधा अग्रवाल ने कहा कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष  नीरा अग्रवाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर एक सकारात्मक पहल करते हुए इस समिति का गठन किया गया है,तथा इस समिति का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर तभी पूरा होगा जब हम अपने- अपने राज्यों में और स्थानीय स्तर की शाखाओं में इस कार्य को उत्साह के साथ रूचि लेकर प्राथमिकता तय कर गति देंगे

तथा अंत में ऑनलाइन मीटिंग का आभार प्रदर्शन राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल ने करते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय एवं स्थानीय स्तर तक के नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी/ सदस्यों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सम्मेलन द्वारा जो कार्य किया जा रहा है उसे आप सभी सक्रियता एवं समर्पित भावना के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में संपादित करें तथा नियमित रूप से रिपोर्टिंग प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर को करें

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *