माँ को लेकर मोनालिसा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- ‘हम रोए, हमने दुआएं की…’

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा मोनालिसा के लाखों फैन है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस खुशनुमा चेहरे के पीछे कितना दर्द छिपा है। जी हां, मोनालिसा की मिलियन डॉलर स्माइल के पीछे का दर्द अब सामने आ चुका है। मोनालिसा की मां बहुत वक़्त से बीमार चल रही हैं। अपनी मां की चिंता में मोनालिसा ने एक पोस्ट साझा किया है।

वही मोनालिसा ने इसे हैप्पी पोस्ट करार देते हुए मां के लिए दिल छू लेने वाली बात लिखी है। वे लिखती हैं- 19.04.2022 ठीक 1 वर्ष पश्चात् मैं अपनी मां को ऐसे बाहर लेकर गई। मैं बता नहीं सकती मैंने कैसा महसूस किया। बीता 1 वर्ष उनके लिए बहुत मुश्किल वर्ष रहा। उन्होंने बार बार बस हॉस्पिटल के चक्कर ही काटे। फिर कुछ दिनों के लिए घर लौटीं।

आगे उन्होंने लिखा- ”इन गुजरे महीनों में कोलकाता की मेरी विजिट मेंटली तथा फिजिकली कठिन रही। हम रोए, हमने दुआएं की, हमें विश्वास था अपने डॉक्टर्स पर। मैं उनका शब्दों में शुक्रिया अदा नहीं कर सकती। मां आप एक फाइटर हो, आप अभी भी फाइट कर रही हो। आप स्ट्रॉन्ग हो। बचपन से आप हर मोमेंट पर हमें ऐसे ही हिम्मत देते आए हो। ये वक़्त भी गुजर जाएगा। आप जल्दी ठीक हो जाओगे मां।” मोनालिसा ने अपनी पोस्ट में कहा कि अंतिम फोटो बीते वर्ष 19।04।2021 को क्लिक की गई थी। जब मोनालिसा  की मां उन्हें एयरपोर्ट ड्रॉप करने आई थीं। मोनालिसा की इन तस्वीरों पर कमेंट कर प्रशंसकों ने उनके मां के जल्द ठीक होने की दुआ की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *