शार्ट ड्रेस पहनकर पलक तिवारी ने करवाया फोटोशूट

टीवी जगत की मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) दिन पर दिन और भी बोल्ड होती जा रही हैं। हाल ही में पलक तिवारी ने पर्पल ऑउटफिट पहनकर ऐसे-ऐसे पोज दिए कि फोटोज सोशल मीडिया पर तबाही मचा रही हैं। इन फोटोज में पलक तिवारी लाइट पर्पल कलर का शॉर्ट ऑउटफिट पहने हुए हैं।

वही इस ऑउटफिट के साथ पलक खुले बाल, लाइट मेकअप तथा हाई हील्स पहने हुए नजर आई। पलक तिवारी ने इस ऑउटफिट को पहनकर एक से बढ़कर एक किलर पोज दिए। इन फोटोज को साझा करते हुए पलक तिवारी ने अपने आगामी सांग का प्रमोशन किया। पलक तिवारी का ‘मांगता है क्या?’ सांग 22 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। इन दिनों पलक तिवारी इसी सांग के प्रमोशन में जुटी हुई हैं।

वही हाल ही में कुछ वक़्त पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पलक तिवारी का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वो इब्राहिम अली खान संग कार में बैठी हुई नजर आई थीं तथा पैपराजी को देखकर अपने चेहरे को छिपाती हुई दिखाई दी थीं। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के रिश्ते में होने की खबरों ने बहुत तूल पकड़ा था। अब पलक ने कहा है कि आखिर इब्राहिम एवं उनके बीच क्या रिश्ता है तथा दोनों एक दूसरे संग कैसा बॉन्ड साझा करते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *