रश्मि देसाई छोटे पर्दे का एक बड़ा नाम हैं और टेलीविजन की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और वह जब भी कुछ पोस्ट करती हैं तो फैन्स उनकी तस्वीरों और वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में रश्मि देसाई ने अपने वेकेशन की एक दिलकश वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसे देखने के बाद फैन्स बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
दोस्तों के साथ हिमाचल में मना रही हैं छुट्टियां
रश्मि देसाई ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की। इस रील में रश्मि टाइगर प्रिंट स्पेगेटी और गोल्डन रंग के शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। वह इन दिनों हिमाचल में हैं और अपने दोस्तों के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। रश्मि देसाई द्वारा शेयर की गई ये एक रील है, जिसमें रश्मि नदी के अन्दर पत्थरों के ऊपर रश्मि देसाई अलग-अलग पोज करते हुए अपनी दिलकश अदाएं दिखा रही हैं। कभी वो योग कर रही हैं तो कभी मस्ती कर रही हैं। उनका ये चुलबुला अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।
फैन्स ने रश्मि की खूबसूरती की कि तारीफ
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स अभिनेत्री की खूबसूरती और नेचर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस रील को पोस्ट करते हुए रश्मि देसाई ने कैप्शन में लिखा, ‘अच्छा महसूस करो और बेहतर तरह से जियो’। रश्मि देसाई की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘आपको आराम करते देखकर बहुत ही अच्छा महसूस हो रहा है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पहला प्यार माउन्टेन हैं और दूसरा प्यार आप हो’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘अपनी जिंदगी को पूरी खुशी के साथ जियो और सिर्फ पॉजिटिव चीजों पर ही ध्यान दो’। कई यूजर तो उन्हें अच्छे दोस्त बनाने की सलाह भी देते नजर आए।