रायपुर ब्रेकिंग: ट्रक ने शासकीय वाहन को मारी ठोकर

रायपुर। सिग्नल के पास ट्रक ने शासकीय वाहन को ठोकर मार दी. जानकारी के मुताबिक शासकीय वाहन में अधिकारी आशीष राजपुत सवार थे. उन्होंने पुलिस को बताया कि वे शासकीय वाहन क्रं. सीजी 04/एमई/3122 में डगनिया से नया रायपुर जा रहा था. इस दौरान तेलीबांधा में रेड सिग्नल होने से वाहन खड़ी किये थे, उसी समय पीछे से आ रही ट्रक ने लापरवाही पूर्वक ठोकर मारकर एक्सिडेंट कर दिया। जिसके बाद ट्रक चालक ने शासकीय वाहन को पीछे से ठोकर मारते हुये 200 मीटर तक घसिटा। आरोपी ट्रक ड्राईवर काफी नशे की हालत में था. हादसे में शासकीय वाहन का पीछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *