कवर्धा जिले के इतिहास में पहली बार जिला चिकित्सालय में 24 डॉक्टरों की हुआ पोस्टिंग – गोरेलाल चंद्रवंशी

भाजपा सरकार की 15 वर्षो में एवं कांग्रेस सरकार की 3 वर्षों मे अंतर देखिए……..

कवर्धा। कबीरधाम जिले के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों की पोस्टिंग हुई है। कवर्धा विधायक व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के लगातार यथक प्रयास से जिले को पहली बार 24 डॉक्टरों की सौगात मिली है। गोरेलाल चंद्रवंशी मिडिया प्रभारी ने बताया की इससे पहले 15 वर्षों से भाजपा की सरकार में दो चार ही डॉक्टर कवर्धा जिला को मिला करते थे । लेकिन इतिहास में पहली बार 24 डॉक्टरों की पोस्टिंग मोहम्मद अकबर भाई कि प्रयासो से हुई है। इससे गांव गांव में संचालित स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर उपस्थित रहेंगे। और मरीजों को अच्छा इलाज गांव में ही मिल जाएगा। जिले में डॉक्टरों की कमी को देखकर कवर्धा विधायक व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर कि अनुसंसा पर 24 डॉक्टरों की पोस्टिंग कबीरधाम में हुई है। 24 डॉक्टरों में 13 डॉक्टरों की नियुक्ति कवर्धा विधानसभा में हुई है। इसी प्रकार 11 डॉक्टरों की पोस्टिंग पंडरिया विधानसभा के गांव में हुई है। जिले को इतनी बड़ी सौगात मिलने के बाद निश्चित ही स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार होगा और मरीजों को लाभ होगा। जिसके लिए कवर्धा विधायक व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर जी का बहुत-बहुत धन्यवाद कवर्धा जिला वासियों ने दिया मुख्य रूप से पितांबर वर्मा, अमिता प्रभाती मरकाम, अमर वर्मा, मुखी राम मरकाम, रामकुमार पटेल, रामचरण साहू, छवि वर्मा, तुलसी पटेल, उमेश चंद्रवंशी, अजमत उल्लाह खान, अमित अवस्थी, प्रभाती मरकाम, सनत जायसवाल, गोरेलाल चंद्रवंशी एवं सभी क्षेत्र वासियों ने मंत्री जी का आभार व्यक्त किया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *