बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी अपने फैंस के लिए नई कॉप सीरीज लेकर आए हैं। उनकी वेब सीरीज का नाम ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ है। इस सीरीज से रोहित शेट्टी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू कर रहे हैं। रोहित शेट्टी कॉप ड्रामा फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। वह सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी जैसी सफल कॉप ड्रामा फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
अब उन्होंने कॉप वेब सीरीज बनाने का फैसला किया है। रोहित शेट्टी की वेब सीरीज में नए पुलिस ऑफिस सिद्धार्थ मल्होत्रा होंगे। निर्देशक यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के लिए बना रहे हैं। बुधवार को अमेजन प्राइम वीडियो ने एक खास वीडियो शेयर कर ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के घोषणा की है। इस वीडियो में रोहित शेट्टी के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा कॉप लुक में नजर आए हैं।
रोहित शेट्टी ने आगे कहा, ‘मैं इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने हमेशा एक्शन-फर्स्ट एंटरटेनमेंट के दायरे को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है और इस सीरीज के साथ मुझे विश्वास है कि हम एक नया बेंचमार्क बनाएंगे।’ आपको बता दें कि रोहित शेट्टी के अपनी कॉप यूनिवर्स की शुरुआत अभिनेता अजय देवगन की फिल्म सिंघम के साथ की थी।