बिलासपुर में 13 वे दिन भी पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर

बिलासपुर। बिलासपुर में बीते 13 दिनों से पेट्रोल व डीजल के दाम स्थिर है। सोमवार को पेट्रोल प्रति लीटर 112.59 रुपये व डीजल प्रति लीटर 103 रुपये 97 पैसे रहा। तब से लेकर आज मंगलवार को भी इसी दाम पर पंपों में बिक्री शुरू हुई। पेट्रोल में प्रति लीटर 80 पैसे व डीजल में 79 पैसे गिरावट के साथ बाजार में बीते 13 दिनों से स्थिरता बनी हुई है। स्थिरता के बाद भी उपभोक्ताओं को जैसी राहत मिलनी चाहिए वैसी नहीं मिल रही है। पेट्रोल व डीजल 100 रुपये के आंकड़े को पार कर गया है। यह अब तक की सबसे ज्यादा कीमत है। बढ़ी हुई कीमत पर बाजार के स्थिर रहने से उपभोक्ताओं को राहत जैसी कोई बात फिलहाल नजर नहीं आ रही है। डीजल के दाम बढ़ने से निजी ट्रांसपोर्टर ने भी बस का किराया बढा दिया है। शहर में चलने वाले ऑटो रिक्शा व माल वाहक वाहनों का भी किरात बढ़ गया है। प्रदेश के बाहर से आपूर्ति की जाने वाली सब्जियों के दाम में भी तेजी आ गई है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *