मां बनी काजल अग्रवाल, बेटे को दिया जन्म

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) के घर किलकारियां गूंज उठी हैं। काजल अग्रवाल ने बेटे को जन्म दिया है। पति गौतम किचलू संग काजल अग्रवाल मदरहुड पीरियड को एन्जॉय करने के लिए तैयार हैं। दोनों बेबी बॉय के माता-पिता बन चुके हैं। भारती सिंह एवं हर्ष लिंबाचिया के बाद काजल एवं गौतम के घर नन्हा मेहमान आया है।

काजल अग्रवाल ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्रशंसकों को दी थी। प्रेग्नेंसी पीरियड काजल का बहुत अच्छा निकला है। खुद को फिट रखते हुए काजल अग्रवाल ने योग पर ध्यान दिया। सोशल मीडिया पर जैसे ही प्रशंसकों को काजल अग्रवाल के बेटे को जन्म देने की बात पता लगी, वह दोनों ही माता-पिता को बधाइयां देने लगे। काजल अग्रवाल पर प्यार बरसाने लगे हैं।

बता दे कि फरवरी के माह में काजल अग्रवाल की गोद भराई की रस्म हुई थी। इसकी तस्वीरों को भी उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। गोद भराई में काजल ने पिंक कलर की खूबसूरत बनारसी साड़ी को पहना था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज तथा ट्रेडिशनल जूलरी पहनी थी। वहीं गौतम कुर्ता-पायजामा और नेहरू जैकेट में दिखाई दिए थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *