राज्य स्तरीय हरिद्वार ऋषिकेश देहरादून मसूरी हाईक में भारत स्काउट गाइड सक्ती से 4 स्काउटर गाइडर ने की शिरकत

राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में स्काउटर हुए शामिल

सक्ति-भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य मुख्यालय रायपुर के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चन्द्राकर संसदीय सचिव व विधायक महासमुंद के निर्देशानुसार व राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में पूरे राज्य से 117 स्काउटर व गाइडर ने हरिद्वार से मसूरी तक के हाईक में भागीदारी सुनिश्चित की। कोरोनाकाल के पश्चात यह राज्य की ओर से पहला बड़ा हाईक कैम्प का आयोजन रहा, जो 12 से 20 अप्रेल तक चला, जिसमे शक्ति जिले से जिला संगठन आयुक्त स्काउट राजकुमार पटेल,जिला संगठन आयुक्त कमला दपी गवेल ,जिला सहसचिव लक्ष्मी महंत तथा शा हाईस्कूल परसदा खुर्द के यूनिट लीडर सुरेंद्र कुमार सिदार ने सफलता पूर्व हाईक पूर्ण किये, हाईक जीवन मे आने वाली कठिनाइयों का सामना करने का अनुभव करती है तथा हाइकर्स को शारीरिक मानसिक दोनों ही रूप में सुदृढ़ करती हैं इस उद्देश्य के साथ हाइकर्स ने हरिद्वार के गंगा घाट ,चंडी देवी मंदिर, मनसा देवी,शांति कुँज, भारत माता मंदिर का दर्शन किया।

 

ऋषिकेश में रामझूला, लक्ष्मण झूला की पैदल हाईक की उसके पश्चात देहरादून के भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य प्रशिक्षण केंद्र में 2 रात्रि प्राकृतिक आवास के बीच कैम्पिंग जीवन का आनंद का अनुभव किया। देहरादून के दर्शनीय स्थल गुच्चू पानी को देख कर हाइकर्स मसूरी के कैम्पटी फॉल,कंपनी गार्डन व मसूरी लेक को देखने रवाना हुए जहाँ पर पैरा ग्लाइडिंग,राफ्टिंग ,क्लाइम्बिंग, रैपलिंग बोटिंग,स्काई साइकलिंग ,वाटर बॉलरोलिंग आदि एडवेंचर एक्टिविटी का अनुभव प्राप्त किया, 9 दिवसीय इस प्रशिक्षण सह हाईक कैम्प में सभी विभिन्न अनुभूतियों के साथ सकुशल लौट आये। जिला संगठन आयुक्त गाइड कमला दपी गवेल ने राज्य की ओर से गाइड विंग स्टाफ के दायित्व को वहन किया ।सक्ती जिले से चारों हाइकर्स को जिला शिक्षा अधिकारी व पदेन जिला आयुक्त स्काउट बी एल खरे ने शुभकामनाएं प्रेषित की तथा जिले में स्काउटिंग गतिविधियों को गतिशीलता प्रदान करने हेतू निरंतर कार्य करने प्रेरित किया। जिला शिक्षा अधिकारी खरे जी ने कहा कि बच्चों में स्काउटिंग गतिविधियों से अनुशासनशीलता ,आत्म निर्भरता ,साहसी होने के गुण विकसित करना बहुत आवश्यक है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *