बॉलीवुड की परफेक्ट फैमिली कही जानी वाली बच्चन फैमिली अक्सर सुर्खियों में रहती है। कुछ ने तो अभी बॉलीवुड में एंट्री भी नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर मीलियंस में फैंस रखते हैं। बच्चन परिवार में एक से बढ़कर एक स्टार्स हैं जिनके फैंस अपने चहेते एकटर्स के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं और उनसे जुड़ी एक भी खबर मिस नहीं करते हैं। ऐसे में बच्चन फैमिली की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें अमिताभ बच्चन सहित उनकी पूरी फैमिली नजर आ रही है।
बच्चन फैमिली की इस प्यारी तस्वीर को ऐश्वर्या राय के फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटो में बच्चन परिवार के हर एक मेंबर को देख जा सकता हैं। तस्वीर में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन , नव्या नवेली नंदा, श्वेता बच्चन नंदा, और अगस्त्य नंदा समेत उनकी कंप्लीट फामिली दिख रही है। सभी तस्वीर में मुस्कुरा रहे हैं तो वहीं नन्ही आराध्या ने हाथ से दिल बनाकर क्यूट पोज दिया है। बच्चन परिवार की इस तस्वीर पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं और फोटो कुछ ही देर में इंटरनेट पर वायरल हो गई है।
आपको बता दें कि बीते दिन ही अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘द आर्चीज’ की शूटिंग शुरू हुई है। जिस पर बिग बी ने रिएक्शन दिया है और नाती अगस्त्य नंदा के नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “अगस्त्य… अब आपके जीवन में एक नया अध्याय शुरू हो गया है और हम सभी के बीच इससे बड़ी खुशी नहीं हो सकती….. मेरा आशीर्वाद, मेरा प्यार और मेरी शुभकामनाएं हैं तुम हर जगह अच्छा करों और अपनी सफलता के झंडे फहराते रहो।”
बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करे तो वह जल्द ही ‘रनवे 34’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह है, जो 29 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी।