रायपुर: आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सीएम भूपेश ने समीक्षा बैठक ली। सीएम ने इस दौरान कई बड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सतरेंगा एवं गंगरेल डेम में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाई जायेंगीं। अमरकंटक जाने के लिए बनेगी नयी गुणवत्तायुक्त सड़क। लोक कलाकारों से योजनाओं का प्रचार प्रसार कराने स्थानीय बोली, शैली में योजनाओं को नागरिकों तक पहुचाने विशेष संरक्षित जनजातियों तक उनकी भाषा शैली में योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।