जन्मदाता ही बना हत्यारा! 3 हफ्ते के बच्चे को पिता ने पानी से भरे बर्तन में डुबोया, फिर जो किया…

रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 3 हफ्ते के बच्चे की दर्दनाक मौत की एक घटना सामने आई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कथित तौर मासूम के पिता ने ही पानी के बर्तन में डुबोकर अपने बच्चे का क़त्ल कर दिया। घटना के पश्चात् अपराधी से मौके से फरार हो गया।

वही अब इस मामले के सिलसिले में एक स्थानीय पुलिस अफसर ने खबर दी है। पुलिस अफसर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराधी नशे की स्थिति में अपने परिवार के साथ नवागांव नामक गांव में मौजूद अपने घर में प्रातः लगभग 9 बजे नाश्ता कर रहा था। इस के चलते उसका अपनी पत्नी से किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया।

इसके साथ ही अफसर ने कहा कि गुस्से में उस शख्स ने बच्चे को उठा लिया तथा उसे कड़ाही में तब तक डुबोया जब तक उसकी जान नहीं चली गई। घटना के पश्चात् पिता मौके से भाग गया। तहरीर प्राप्त होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को बरामद किया, जिसे शाम लगभग साढ़े पांच बजे सदर हॉस्पिटल लाया गया। हालांकि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *