बिलासपुर के सरकारी उद्यान के आम बगीचों के फल की होगी नीलामी

बिलासपुर। सरकंडा के शासकीय उद्यान रोपणी में उद्यानिकी विभाग की आम का बगीचा है। इसमें 130 के करीब पेड हैं। बगीचे में 20 वेरायटी के आम का फल है। आम के पेड में फल तैयार हो गया है। विभाग ने नीलामी प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। इस बार साढ़े चार लाख रुपये नीलामी के लिए बोली तय की गई है। ज्यादा बोली लगाने वालों को बगीचा के फलों को तोड़ने की अनुमति दी जाएगी।

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बार आम की फसल कमजोर है। बौर के समय आंधी बारिश और मौसम खराब होने के कारण बौर को काफी नुकसान पहुंचा है। उद्यान विभाग के आम के बगीचे में 130 पेड़ है। यहां लंगड़ा,सुंदरी,मल्लिका,आम्र्रपाली के अलावा 20 अन्य वेरायटी के आम का पेड़ है। अमूमन सभी पेड़ों में फल लगा है। फसल कमजोर होने के कारण विभाग ने नीलामी के लिए साढ़े चार लाख स्र्पये की बोली तय किया है। 22 अप्रैल को बगीचे में नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ होगी। नीलामी की शर्तों पर नजर डालें तो जिसकी बोली अधिक रहेगी इस सीजन के आम के पेडों में लगे फल तोड़ने की अनुमति दी जाएगी। फल तोड़ने के बाद बगीचा विभाग के आधिपत्य में आ जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *