भाजपा संगठन ने 18 अप्रैल को शक्ति के हनुमान मंदिर में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत 18 अप्रैल को पूरे प्रदेश एवं जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न मंडलों में हुए स्वच्छता के कार्यक्रम

सक्ति-भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश पर सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत विश्व विरासत दिवस के शुभ अवसर पर आज जाँजगीर चाम्पा जिले में 18 अप्रैल को भाजपा नगर मंडल सक्ती, जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं जिला स्वच्छ भारत अभियान विभाग के द्वारा स्थानीय नाका चौक हनुमान मंदिर मे वृहद साफ-सफाई स्वच्छता अभियान चलाया गया, इस कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, दीपक गुप्ता जिला संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वच्छ भारत अभियान विभाग, मंडल महामंत्री रामनरेश यादव, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक रंजन सिन्हा, अधिवक्ता संघ के सचिव उदय वर्मा, नेता प्रतिपक्ष पार्षद धनंजय नामदेव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह, अधिवक्ता मनोज सिंह सिसोदिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष आबिद खान विघुत मंडल के कर्मचारी गण एवं नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी गण प्रमुख रूप से उपस्थित थे

       

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *