ग्राम सिंहपुर में आयोजित राज्य स्तरीय केपीएल कबड्डी प्रतियोगिता में फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने हासिल किया दूसरा स्थान

केपीएल में उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने किया सम्मानित, खिलाड़ियों को दी बधाई

कवर्धा कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम सिंहपुर में जिला कबड्डी संघ एवं ग्रामवासियों के द्वारा राज्य स्तरीय केपीएल कबड्डी प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फोर्स एकेडमी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दूसरा स्थान प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह ने बधाई एवं शुभकामानाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया एन.के. बेंताल उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के निर्देशन में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ताकि अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी निकल सके और खेल को आगे बढ़ा सके। इसी तरह नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अलग-अलग गांव के 15 अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का चयन कर फोर्स एकेडमी के नाम एक टीम बनाया गया। फोर्स एकेडमी टीम के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए थाना कुकदुर अंतर्गत ग्राम सिंहपुर पर आयोजित राज्य स्तरीय केपीएल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जिला कबड्डी संघ एवं ग्राम वासियों के द्वारा किया गया था उक्त आयोजन में फोर्स एकेडमी की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फोर्स एकेडमी की टीम को नगद 21000 रूपए एवं शील्ड से सम्मानित किया गया। टीम के खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक डा.ॅ लाल उमेंद सिंह से मुलाकात भी किए। उल्लेखनीय है कि कबीरधाम पुलिस के द्वारा संचालित फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों के द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने तथा कबड्डी किट टी शर्ट प्रदान करने इच्छा जाहिर किया गया था जिसे पुलिस कप्तान के द्वारा बिना विलंब किए कबड्डी खेल के प्रति खिलाड़ियों के लगन को देखते हुए 13 अप्रैल को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह परिहार के द्वारा कबीरधाम जिले के 13 अलग-अलग ग्राम के कबड्डी खिलाड़ियों को कबड्डी किट का वितरण किया गया था तथा खिलाड़ियों को शांतिपूर्ण खेल भावना का परिचय देते हुए खेल खेलने निर्देशित किया गया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *