तिल्दा नेवरा – भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा द्वारा रायपुर जिला भाजपा ग्रामीण महामंत्री अनिल अग्रवाल के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम गुजरा में सामाजिक न्याय पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विश्व विरासत दिवस के अवसर पर ग्राम गुजरा में बूथ स्तर के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा तालाब ,शीतला माता मंदिर, बोरिंग के गड्ढे के आस पास की सफाई व नाली ,घांट घठोंना ,देवालय स्थल व सार्वजनिक स्थल की साफ सफाई कर अभियान में भाग लिया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर जिला भाजपा महामंत्री अनिल अग्रवाल व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भागबली साहू द्वारा सफाई के साथ शौंचालय के लाभार्थियों के जीवन में शौंचालय के सकारात्मक प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।

इस प्रकार तिल्दा ब्लॉक के अनेकों गांवों जैसे गुजरा, घुलघुल परसदा ,भुरसुदा ,खपरीकला व अनेकों गांवों के कार्यकर्ताओं द्वारा यह अभियान चलाया गया। जिसमे मुख्य रूप से भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री टेकराम यादव, खेदराम यदु, हेमराज, चंद्रकुमार वर्मा , चंद्रिका वर्मा , जयचंद, कृष्ण कुमार यदु, ढालेंद वर्मा, बिरेंद कुमार, वेदकुमार, नर्रोतम कुमार ,सत्यप्रकाश, अवोधेश कुमार, लखनी यादव ,सरिता वर्मा, व ग्राम खपरिकला से हुकुम वर्मा , भोकू यादव , इतवारी साहू , लोकनाथ साहू , तोरण निषाद, जागेश्वर साहू, रामरतन साहू , कामता साहू , दीपक निषाद आदि उपस्थित थे।