सिद्ध श्री हनुमान मंदिर प्रबंधन द्वारा मंदिर परिसर में ज्योति कलश कक्ष निर्माण हेतु भी स्वीकृति देने की करी गई मांग

शक्ति शहर के सार्वजनिक मुक्तिधाम एवं मारवाड़ी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार हेतु बारहो महीने निशुल्क लकड़ी उपलब्ध करवाने शासन से पहल करने मांग करी विधानसभा अध्यक्ष महंत से श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति शक्ति ने

16 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष महंत के शक्ति आगमन के दौरान समिति द्वारा दिया गया ज्ञापन

सक्ति- छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के 16 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शक्ति आगमन के दौरान अग्रसेन चौक के पास थाना परिसर स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में दर्शन पश्चात शक्ति शहर की समाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति द्वारा विधानसभा अध्यक्ष महंत को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया है तथा समिति के सदस्यों द्वारा प्रेषित ज्ञापन मे कहा गया है कि नगर पालिका क्षेत्र शक्ति को राजस्व जिले का दर्जा प्रदान किया गया है, तथा शक्ति शहर के बाराद्वार रोड में नगर पालिका शक्ति द्वारा स्थापित सार्वजनिक मुक्तिधाम एवं एक मारवाड़ी मुक्तिधाम स्थापित है, तथा इन दोनों ही मुक्तिधाम की देखरेख एवं समय-समय पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति शक्ति द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही हैं, तथा इन मुक्तिधाम में मृतक के परिवारो को अंतिम संस्कार हेतु बारहो महीने निशुल्क लकड़ी उपलब्ध करवाने हेतु शासन से पहल करने की कृपा करें,तथा औसतन प्रतिमाह दोनों मुक्तिधाम मिलाकर लगभग 20 अंतिम संस्कार होते हैं,तथा एक अंतिम संस्कार के कार्य में लगभग 5 क्विंटल लकड़ी की आवश्यकता होती है,यदि प्रतिमाह 100 क्विंटल लकड़ी नियमित रूप से शासन से उपलब्ध करवाने की व्यवस्था हो जाये तो बेहतर होंगा तथा बारिश के समय अंतिम संस्कार करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, गीली लकड़ी होने के कारण अंतिम संस्कार के कार्य में काफी विलंब भी होता है, एवं मृतक के परिवारजनों को परेशानियां भी होती है

 

समिति के सदस्यों ने कहा है कि शक्ति शहर में श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति द्वारा जहां मुक्तिधामो की देखभाल एवं संरक्षण का कार्य निस्वार्थ सेवा भाव से किया जा रहा है, तो वही समिति द्वारा जन सहयोग से एंबुलेंस सेवा भी प्रारंभ की गई है, एवं शक्ति के अग्रवाल समाज द्वारा प्रारंभ की गई स्वर्ग रथ वाहन सेवा का संचालन भी श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति द्वारा ही किया जा रहा है, एवं यदि शासन द्वारा नियमित रूप से अंतिम संस्कार हेतु लकड़ियों की व्यवस्था दी जाती है तो समिति द्वारा स्थाई रूप से मुक्तिधाम के गोदाम में इन लकड़ियों को सुरक्षित रख आवश्यकतानुसार जरूरतमंद परिवार को निशुल्क लकड़ी उपलब्ध करवाई जाएगी, आपसे आग्रह है कि इस कार्य हेतु अपनी स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करेंगे

 

वही सिद्ध श्री हनुमान मंदिर थाना चौक शक्ति के पुजारी पंडित ओम प्रकाश वैष्णव ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को एक ज्ञापन प्रेषित करते हुए मांग की है कि हनुमान मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं भव्य रूप से आयोजित किए जाते हैं तथा हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर जहां दिनभर मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित होते हैं तो वहीं मनोकामना ज्योति कलश हेतु मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार का कक्ष की व्यवस्था नहीं है अतः आप अपनी निधि से हनुमान मंदिर परिसर में मनोकामना ज्योति कलश हेतु एक कक्ष निर्माण हेतु आवश्यकता अनुसार राशि स्वीकृत करने की कृपा करें जिससे उपरोक्त कार्य को करवाया जा सके

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत से श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति के पदाधिकारी/ सदस्यों की मुलाकात के दौरान उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की काफी प्रशंसा की, तथा कहा कि आज के इस व्यस्ततम समय में से यदि हम सेवा कामों के लिए समय निकालते हैं, तथा निस्वार्थ रूप से हम काम करते हैं तो यह एक प्रशंसनीय कदम है, तथा आने वाले दिनों में यथासंभव उपरोक्त कार्य हेतु पहल की जाएगी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *