संगठन हित में विभिन्न निर्णयो के साथ छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की बैठक 17 अप्रैल को बिलासपुर में हुई संपन्न

अगले अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन अग्रवाल सभा कोरबा के आतिथ्य में होगा कोरबा शहर में

छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी हुए बैठक में शामिल, जयसिंह ने कहा– अग्रवाल समाज पूरी दुनिया में जाना जाता है दानवीर समाज के रूप में

सक्ति– छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 17 अप्रैल को संगठन के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक मोदी के बिलासपुर स्थित कृष्णा हुंडई शोरूम में उनके आतिथ्य में संपन्न हुई, बैठक का शुभारंभ अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन तथा आरती पूजा- अर्चना के साथ हुआ, तत्पश्चात आगंतुक पदाधिकारियों का आतिथ्य संस्था के सदस्यों की ओर से स्वागत-अभिनंदन तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, इस दौरान बैठक के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे, बैठक का संचालन करते हुए प्रांतीय चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने संगठन के कार्यों पर प्रकाश डाला तथा आगंतुक सभी पदाधिकारी- सदस्यों का परिचय कराते हुए संगठन की जानकारी दी, बैठक के दौरान प्रमुख रुप से अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल भिलाई, प्रांतीय चेयरमैन अशोक अग्रवाल रायपुर, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक मोदी, राजेंद्र अग्रवाल राजू,मूलचंद अग्रवाल बिल्हा,जयदेव सिंघल दुर्ग, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राधेश्याम किरतुका, प्रांतीय महामंत्री कन्हैया अग्रवाल रायपुर,महिला विंग की अध्यक्ष गंगा अग्रवाल, युवा विंग के अध्यक्ष आशीष सेक्सरिया, सचिव मनोज अग्रवाल,सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे ,बैठक के दौरान मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने समस्त बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज अग्रवाल समाज दानवीर समाज है,

 

तथा समाज के पास सेवा के काम करने के लिए धन की कमी नहीं है एवं हम सभी छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी पूरी सेवा भावना के साथ अपने कार्यों को कर रहे हैं,एवं हमें इन सेवा कार्यों की श्रृंखला को इसी तरह निरंतर जारी रखना है, तथा अग्रवाल समाज के सेवा प्रकल्पो के लिए शासन से जो भी आवश्यकता या सहयोग होगा उसे मैं पूर्ण रुप से करने को तैयार हूं, इस दौरान प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अग्रवाल संगठन की मांग पर राजधानी रायपुर या की प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी समाज के सेवा प्रकल्पओं के लिए नियमानुसार विधिवत जमीन उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया, बैठक को अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुनील रामदास ने भी संबोधित करते हुए चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित उच्च शिक्षा ऋण योजना,अग्र अलंकरण समारोह सहित अन्य कार्यों पर प्रकाश डाला तथा सभी पदाधिकारी/ सदस्यों को निरंतर चैरिटेबल ट्रस्ट के सभी कार्यों में अपना योगदान देने की बात कही, बैठक के दौरान अग्रवाल सभा कोरबा के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया के आग्रह पर आगामी अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन कोरबा शहर में किए जाने का भी निर्णय लेते हुए प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल भिलाई ने बैठक में उपस्थित राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की स्वीकृति एवं सहमति से घोषणा की, साथ ही बैठक में प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू ने आगामी दिनों में संगठन के अंतर्गत विभिन्न समितियों, उप समितियों तथा प्रकोष्ठों के गठन किए जाने के संबंध में भी जानकारी दी, तथा बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में राजधानी रायपुर में समाज के पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक छात्रावास का निर्माण किया जाए, साथ ही समाज के वरिष्ठ जनों के लिए भी आवास योजना प्रारंभ की जाए एवं अन्य सामाजिक संगठन हित से संबंधित विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई तथा बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों सहित अग्रवाल सभाओं के अध्यक्ष/ सचिव ने भी अपने-अपने द्वारा संपादित कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, तो वही प्रांतीय महिला विंग की अध्यक्ष गंगा अग्रवाल ने भी बताया कि उनकी इकाई द्वारा पूरे प्रदेश में महिला समितियों का गठन कर महिलाओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है,

 

वहीं युवा विंग के अध्यक्ष आशीष सेक्सरिया ने भी अपनी इकाई द्वारा किए जा रहे कार्यो की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रतिवेदन के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत की, तथा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए अग्रवाल सभाओं के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी अपने अपने सुझाव तथा विचार सार्वजनिक रूप से रखी जिस पर आने वाले दिनों में शीघ्र ही निर्णय लेकर इसे गति देने का निर्णय हुआ साथ ही बैठक में अशोक मोदी एवं उनके परिवार द्वारा सुंदर ढंग से आगंतुक सभी पदाधिकारी/ सदस्यों का बाजे गाजे के साथ स्वागत करते हुए उन्हें रामचरितमानस का ग्रंथ भी भेंट किया गया साथ ही सुंदर कीट भी सभी सदस्यों को प्रदान की गई बैठक में लगभग डेढ़ सौ की संख्या में विभिन्न स्थानों से प्रतिनिधि शामिल हुए जिसमें छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन सहित महिला विंग युवा विंग के भी पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के नए महामंत्री के रूप में मनोज अग्रवाल दुर्ग को दायित्व देते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की तथा संगठन के पदाधिकारी सदस्यों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर उनके नए दायित्व के लिए उनका स्वागत किया, बैठक के दौरान संगठन के पूर्व कार्यक्रम अगर पंचायत समितियों के गठन एवं अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई तथा जिला एवं स्थानीय स्तर पर संगठन का विस्तार करने एवं सदस्यता विस्तार करने का भी निर्णय लिया गया तथा बैठक के दौरान आगंतुक पदाधिकारियों के अलावा रामअवतार अग्रवाल चंद्रपुर, बाबूलाल अग्रवाल रायगढ़, सुरेश मंगल बिल्हा, मनोज मंगल बिल्हा, विमल अग्रवाल बिल्हा, खेमचंद गोयल बलौदा, पितांबर अग्रवाल चांपा, नरेश अग्रवाल रायगढ़,अग्र अलंकरण की प्रदेश संयोजिका डॉ अनीता अग्रवाल, सहसंयोजक डॉ निर्मल कुमार अग्रवाल रायपुर , पिंकी अग्रवाल रायपुर, निधि अग्रवाल रायपुर म, ज्योति अग्रवाल रायपुर , नीता अग्रवाल रायपुर, संतोष अग्रवाल किरारी डभरा,शरद अग्रवाल चंद्रपुर,सुनील अग्रवाल बसना,नंदकिशोर अग्रवाल, विनोद अग्रवाल चांपा,विनोद अग्रवाल तर्रा,नागरमल अग्रवाल कोरबा, राजेश अग्रवाल बिलासपुर,दिनेश मित्तल अकलतरा, नित्यानंद अग्रवाल बिलासपुर, सुरेश मुरारका बिलासपुर, विष्णु मुरारका बिलासपुर, राजकुमार राजू सुलतानिया बिलासपुर, संजय गर्ग दुर्ग, भगवती अग्रवाल कोरबा, पवन अग्रवाल ऑटो सेंटर कोरबा, विष्णु गोयल रायपुर ,गौरव मोदी कोरबा सहित काफी संख्या में अग्रवाल बंधु एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *