हिंदू नव वर्ष एवं रामनवमी के पर्व को लेकर संपन्न होगा त्रिवेणी महोत्सव

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का ऑनलाइन त्रिवेणी महोत्सव 17 अप्रैल की शाम जूम पर

सक्ति-अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में 17 अप्रैल की शाम 5:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक जूम एप पर हिंदू नव वर्ष एवं रामनवमी के पर्व को लेकर त्रिवेणी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, उपरोक्त जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की अग्र ज्योति मासिक पत्रिका की संपादक एवं त्रिवेणी महोत्सव कार्यक्रम की संयोजिका उषा केडिया मैसूर कर्नाटक ने बताया कि त्रिवेणी महोत्सव के आयोजन को लेकर वृहत रूप से तैयारियां की गई है,एवं ऑनलाइन आयोजित इस कार्यक्रम की लिंक भी सभी सदस्यों को प्रेषित कर दी गई है, एवं शाम 5:00 बजे से यह कार्यक्रम प्रारंभ होकर रात्रि 7:00 बजे तक 2 घंटे का होगा तथा इस दौरान जहां विभिन्न प्रदेश एवं स्थानीय इकाइयों द्वारा त्रिवेणी महोत्सव के मौके पर निर्धारित विषय पर अपनी वीडियो प्रस्तुति भी दी जाएगी

 

तो वही कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, महामंत्री प्रदीप कुमार सराफ, उपाध्यक्ष मीना गोयल एवं कोषाध्यक्ष गणेश भरतीया ने भी सभी पदाधिकारी/ सदस्यों को इस कार्यक्रम में निर्धारित समय पर लिंक के माध्यम से घर बैठे ही जुड़ने की अपील की है, उपरोक्त कार्यक्रम के संबंध में  उषा केडिया ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी एवं सदस्य भी सक्रिय रूप से संस्था को सहयोग प्रदान कर रहे हैं

साथ ही अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के केंद्रीय नेतृत्व ने 16 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव की भी समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *