खैरागढ़ उपचुनाव: कांग्रेस की बढ़त पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने खैरागढ़ की जनता का किया धन्यवाद

रायपुर। उपचुनाव में कांग्रेस की जारी बढ़त पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी खैरागढ़ की जनता का धन्यवाद दिया। गृहमंत्री ने कहा – हमारा आकलन था कि 20 से 27 हज़ार की बढ़त से चुनाव जीतेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का ही नतीजा है जो इतनी अच्छी बढ़त मिली है। उन्‍होंने कहा, लगातार मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों का दौरा इसलिए जनता का विश्वास बन पाया। कार्यकर्ताओं ने भी लगातार मेहनत की। गृहमंत्री ने उपचुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखने को लेकर कहा, हम हर एक दिन को सेमीफाइनल की मान रहे हैं, इसलिए लगातार जनता के हित में काम कर रहे हैं। चुनाव के बाद अब लगातार हमारे दौरे शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री खुद सभी जिलों, सभी विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर जाएंगे। वहां रात रुकेंगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सरकार के सभी मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्र में अपने-अपने प्रभारी जिलों में जाएंगे, वहां रात रुकेंगे कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *