छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 17 अप्रैल को बिलासपुर में

संगठन ने जारी की बैठक की कार्यसूची,प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक मोदी के कार्यालय परिसर में होगी प्रांतीय कार्यसमिति की अहम बैठक

सक्ति- छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक 17 अप्रैल को प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक मोदी के बिलासपुर स्थित कृष्णा हुंडई परिसर में आयोजित की गई है, तथा उपरोक्त बैठक की जानकारी देते हुए प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल भिलाई, चेयरमैन अशोक अग्रवाल रायपुर, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर तथा अशोक मोदी कोरबा ने बताया है कि प्रांतीय संगठन की कार्यसमिति बैठक को लेकर कार्यसूची जारी कर दी गई है तथा इस बैठक में प्रांतीय अग्रवाल संगठन सहित अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के भी सभी पदाधिकारी/सदस्यों को आमंत्रित किया गया है, तथा उपरोक्त बैठक काफी महत्वपूर्ण बैठक है

छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन की 17 अप्रैल को बिलासपुर में आयोजित कार्यकारिणी मीटिंग की कार्यसूची निम्नांकित है, 17 अप्रैल की सुबह 10 बजे स्वल्पाहार एवं पंजीयन,10:30 बजे पधारे हुए अतिथियों को मंचासीन करना, 10:40 बजे महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं आरती,.10:50 बजे राष्ट्रगान,11 बजे- बैठक प्रारंभ की घोषणा,11:05 बजे अतिथियों का पुष्प गुच्छ / माला द्वारा स्वागत,11:10 बजे कृष्णा ग्रुप का वीडियो दिखाना,11-15 बजे स्वागत भाषण अशोक मोदी( अतिथेय द्वारा ), 11.25 बजे कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र राजु अग्रवाल द्वारा उद्बोधन,11:30 बजे अशोक अग्रवाल चैयरमेन द्वारा उद्बोधन,सचिव मनोज अग्रवाल द्वारा संगठन द्वारा किये गये कार्यों का प्रतिवेदन,चेयरमैन, अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट सुनील अग्रवाल द्वारा प्रतिवेदन11:45 बजे अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल द्वारा उद्बोधन,11:50 बजे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल का उद्बोधन,11:55 बजे परिचय सत्र संचालन अशोक अग्रवाल के द्वारा,12:15 बजे बैठक में कार्यकारिणी द्वारा नीचे लिखे एजेंडों पर चर्चा एवं निर्णयः 1. संगठन का एक स्थायी प्रोजेक्ट आवश्यक है, जैसे छात्रावास, स्कूल या वरिष्ठ नागरिक आवास । 2. भगवान अग्रसेन जी का कम से कम एक मंदिर, प्रतिवर्ष एक पिकनिक, प्रदेश की कोई एक सरकारी महत्त्वपूर्ण बिल्डिंग / फ्लाई ओव्हर / रोड का नाम श्री भगवान अग्रसेन जी के नाम पर रखे जाने के लिये शासन से मांग, प्रतिवर्ष दीपावली मिलन,एक छोटे सरकारी हॉस्पीटल को गोद लिये जाने पर विचार विमर्श,संगठन की उपसमितियों का गठन,घरों पर ईलाज हेतु मरीज की सुविधा के लिये बेड, व्हीलचेयर आक्सीजन मशीन के स्टोरेज हेतु एक स्थायी जगह का प्रबंध करना एवं मरीजों को उन सामानों का निशुल्क वितरण, संगठन का विस्तार, खुला सत्र एवम द्वितीय सत्र का एजेंडा:पदाधिकारियों का उद्बोधन,

कोषाध्यक्ष राधेश्याम कीर्तुका द्वारा वर्ष 2021-22 के आय-व्यय का विवरण, महिला अध्यक्ष  गंगा अग्रवाल द्वारा प्रतिवेदन,युवा संगठन अध्यक्ष आशीष अग्रवाल द्वारा प्रतिवेदन, प्रांतीय उपाध्यक्षो का प्रतिवेदन, प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण अग्रवाल समाओं के अध्यक्ष द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों का विवरण एवं जिला ईकाई पर विचार,धन्यवाद हाई टी ज्ञापन एवं बैठक समाप्ति की घोषणा होंगी, तथा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की कार्यकारिणी बैठक 17 अप्रैल रविवार को कृष्णा हुंडई कार शोरूम रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल से ग्राम-परसदा रायपुर मुख्य मार्ग बिलासपुर में आयोजित है, बैठक संबंधी जानकारी संपर्क सूत्र -हुंडई शोरूम के प्रबंधक अंशुल तिवारी के मोबाइल नंबर 7000356200 पर सम्पर्क कर जानकारी ली जा सक्ति है

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन अशोक अग्रवाल ने बताया है कि 17 अप्रैल को होने वाली बैठक में लगभग 140 सदस्यों ने अपने आने की सहमति प्रदान कर दी है, तथा उक्त बैठक में करीब 300 प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे एवं बैठक में संगठन से संबंधित आने वाले दिनों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे, अग्रवाल संगठन के प्रदेश नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त अग्रवाल सभाओ के अध्यक्ष/महामंत्री/ पदाधिकारियों एवं अग्रवाल संगठन की मुख्य इकाई, महिला तथा युवा इकाई के भी सभी पदाधिकारी/ सदस्यों को उपरोक्त बैठक में समय पर पहुंचने का आग्रह किया है, तथा अपने- अपने क्षेत्रों में संगठन के माध्यम से संपादित कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रतिवेदन के रूप में बैठक में साथ लाने की अपील की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *